भोजपुरी हिट मशीन खेसारी लाल-आकांक्षा पुरी की एयरपोर्ट पर मस्ती, Watch Video

Khesari Lal Yadav Akanksha Puri Spotted At Airport. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हिट मशीन के नाम से फेमस खेसारी लाल यादव मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। उनके साथ आकांक्षा पुरी भी थी। एयरपोर्ट पर दोनों मस्ती के मूड में नजर आए।

/ Updated: Jul 18 2023, 12:31 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। उनके साथ एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) भी थी। दोनों को एयरपोर्ट पर मस्ती के मूड देखा गया। कपल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी और आकांक्षा जैसे ही फोटोग्राफर्स को देखते है तो उनका हालचाल पूछने लगते है और फिर एक-दूसरे के साथ मस्ती करने लगते हैं। इस मौके पर दोनों स्टार्स के बीच खास कैमिस्ट्री भी देखने को मिली। इस दौरान दोनों ने फैन्स के साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई। बात खेसारी की अपकमिंग फिल्मों की करें तो उनकी मूवी संघर्ष 2 इसी साल रिलीज होगी। वहीं, वीर हनुमान 2024 में रिलीज होगी।