Watch Video: रूमर्ड बॉयफ्रेंड Zaheer Iqbal के साथ नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा, पैपराजी बोले- जोड़ी अच्छी है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक साथ नजर आ रहे हैं। अब दोनों को यूं साथ देखकर वहां मौजूद पैपराजी उन्हें जोड़ी अच्छी है कहने लगे।

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अक्सर अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) को डेट कर रही हैं। इस बीच हाल ही में दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सबसे पहले सोनाक्षी एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आती हैं। उसके बाद उनके पीछे-पीछे जहीर निकलते हैं। ऐसे में पैपराजी दोनों को घर लेते हैं और एक साथ पोज देने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं। इसके बाद दोनों एक साथ फोटोज क्लिक करवाते हैं। इतने में वहां मौजूद पैपराजी उन्हें नाइस जोड़ी कहते हैं। फिर दोनों अपनी कार में बैठकर वहां से चले जाते हैं। अब दोनों को यूं साथ देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। यहां तक कि लोग दोनों को जल्द से जल्द शादी करने की भी सलाह दे रहे हैं।

और पढ़ें..

अर्चना गौतम और प्रियंका चहर चौधरी की दोस्ती में आई दरार, गुस्से में आकर अर्चना ने ऐसे लिया बदला

Related Video