सनी देओल और अमीषा पटेल ने फैंस के सामने मचाया गदर, तारा और सकीना के इस अंदाज पर फिदा हुए फैंस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें सनी देओल और अमीषा पटेल जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस को उनका यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. सनी देओल और अमीषा पटेल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। अब हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट से सनी और अमीषा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अपने फेवरेट सेलेब्स की एक झलक पाने के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात तो यह थी कि इस दौरान दोनों एक्टर अपने फिल्मी किरदार वाले लुक में ही नजर आए। अब इन वीडियोज को देखने के बाद लोग फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आपको बता दें अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, 'गदर' का पहला पार्ट 2001 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म ने उस समय 250 करोड़ की कमाई की थी। वहीं अब 23 साल बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट 11 अगस्त को रिलीज होने वाला है। अब देखना खास होगा कि फिल्म का दूसरा पार्ट फैंस को पसंद आता है या नहीं।

और पढ़ें..

रजनीकांत के फैंस के लिए आई गुड न्यूज, इन शहरों के ऑफिसों ने की 'जेलर' की रिलीज के दिन छुट्टी की घोषणा

Related Video