Met Gala 2023: मेट गाला की शुरुआत हर साल मई के पहले सोमवार से होती है। इसे कब और कैसे देखना है, इसकी टाइमिंग क्या है, कौन-कौन गेस्ट इसमें शामिल हो रहे हैं और इसकी थीम क्या, आपको यहां बताते हैं सबकुछ। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. हर साल दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला 2023 (Met Gala 2023) का आयोजन मई के पहले सोमवार से किया जाता है। इस साल इस इवेंट के शुरुआत 1 मई से होगी, हालांकि, इंडिया में इसे 2 मई से देखा जा सकेगा। बता दें कि इस ग्रैंड इवेंट की शुरुआत न्यूयॉर्क सिटी में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होगी। दुनियाभर से सेलेब्स इस इवेंट के रेड कारपेट पर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। आलिया भट्ट इस बार मेट गाला में शामिल हो रही है और वह मुंबई से उड़ान भी भर चुकी है। कहा जा रहा है आलिया, प्रियंका चोपड़ा के साथ रेड कारपेट पर नजर आएंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेट गाला 2023 क्या है?

मेट गाला न्यूयॉर्क सिटी में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के लिए आयोजित फंडिंग इवेंट है। यह आयोजन स्टार्स और यंग क्रिएटिव के लिए आयोजित किया जाता है, जो अपने स्टाइलिश लुक से रेड कारपेट पर चलते हैं। यह 1948 में सोसायटी मिडनाइट सुपर के रूप में शुरू हुआ था और इसे मेट में भी आयोजित नहीं किया गया था। और अब, यह दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट बन गया है, जिसमें सेलेब्स पार्टिसिपेट करते हैं।

मेट गाला 2023 लाइवस्ट्रीम कब और कैसे देखें?

2023 मेट गाला मई के पहले सोमवार को शुरू होगा। इस साल, यह 1 मई (भारत के लिए 2 मई) को होगा। वोग इस बार मेट गाला लाइवस्ट्रीम की मेजबानी करेगा। इसे वोग के सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिसमें यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पेज शामिल हैं। इसे शम 6.30 बजे शुरू किया जाएगा।

मेट गाला 2023 की थीम क्या है?

मेट गाला 2023, जिसे आमतौर पर मेट बॉल या मेट गाला बॉल कहा जाता है, द कॉस्टयूम इंस्टीट्यूट की नई प्रदर्शनी, कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी के उद्घाटन का जश्न मनाती है। यह प्रदर्शनी 5 मई से 16 जुलाई तक द मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में प्रदर्शित होगी। इसकी थीम इस बार दिवंगत डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड की विरासत का जश्न मनाना है, जिन्होंने चैनल, फेंडी और अन्य जगहों पर अपने लंबे करियर के साथ लग्जरी फैशन पर छाप छोड़ी।

ये भी पढ़ें...

PS-2 Starcast Fees: ऐश्वर्या राय को मिली इतनी रकम लेकिन इनसे रही पीछे

क्यों अपनी लव स्टोरिज अपने साथ कब्र में ले जाना चाहते हैं सलमान खान ?

तो इस डर की वजह से सलमान खान ने अभी तक नहीं की शादी, इसका है इंतजार