जिगरी दोस्त सतीश कौशिक को अंतिम विदाई देते वक्त खूब रोए अनुपम खेर, वायरल हो रहा वीडियो

सतीश कौशिक का गुरुवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में बीती शाम किया गया। उनकी अंतिम यात्रा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अपने यार को खोने के गम में अनुपम खेर फूट-फूटकर रो रहे हैं।

/ Updated: Mar 10 2023, 01:34 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने के गुरुवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार देर शाम मुंबई में किया गया। उनको अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे। इस दौरान का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अपने जिगगी दोस्त को खोने के गम में अनुपम खेर फूट-फूटकर रो रहे हैं। आपको बता दें कि सतीश-अनुपम की दोस्ती 45 साल पुरानी थी। दोनों हर रोज एक-दूसरे से बात करते और एक-दूसरे के घर भी जाते थे। दोनों ने कुछ फिल्मों में साथ काम भी किया था। 

Read more Articles on