Suriya की पहली 200 करोड़ी फिल्म बनी Karuppu, अब तक इतनी मूवीज 100Cr क्लब में
सुपरस्टार सूर्या की हालिया रिलीज फिल्म करुप्पा बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये सूर्या के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म बनी है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके डायरेक्टर आरजे बालाजी हैं।

सूर्या की पहली 200 करोड़ी फिल्म करुप्पा
सूर्या के लिए फिल्म करुप्पा लकी साबित हुई। ये उनके करियर की पहली 200 करोड़ी फिल्म बनी है। इसने अपनी रिलीज के महज 9 दिन के अंदर 217.74 करोड़ का कारोबार कर लिया है। उनके 29 साल के करियर इस मूवी के अलावा उनकी ऐसी 5 फिल्में हैं, जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हैं।

फिल्म कंगुवा
सूर्या की 2024 में आई फिल्म कंगुवा बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। इस फिल्म में सूर्या डबल रोल में नजर आए थे। डायरेक्टर शिवा की इस फिल्म ने 105 करोड़ कमाए थे।
ये भी पढ़ें.. Karuppu Collection Day 9: सूर्या की 'करुप्पु' ने मचाई तबाही, 200Cr क्लब में मारी धांसू एंट्री
फिल्म सिंघम 3
2017 में आई सूर्या की सुपरहिट फिल्मों में एक सिंघम 3 ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब बवाल मचाया था। इस फिल्म ने 113 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर हरि थे।
फिल्म 24
2016 में आई सूर्या की फिल्म 24 के डायरेक्टर विक्रम कुमार थे। इस फिल्म में सूर्या 3 रोल में नजर आए थे। फिल्म ने 118 करोड़ का बिजनेस किया था।
फिल्म सिंघम 2
डायरेक्टर हरि और सूर्या की फिल्म सिंघम 2 2013 में रिलीज हुई थी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 124 करोड़ का कारोबार किया था।
फिल्म 7 आम अरिवु
सूर्या की फिल्म 7 आम अरिवु 2011 में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर एआर मुरुगदास की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाए थे। इस मूवी में सूर्या का डबल रोल देखने मिला था।
ये भी पढ़ें.. Welcome To The Jungle में काम करने किसे मिली कितनी फीस, 8 स्टार्स में किसकी जेब सबसे ज्यादा भारी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।