- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- एक्ट्रेस अंजना सिंह के एक्स हसबैंड से शादी करके निधि झा की चमकी किस्मत,इस साल रिलीज हो रहीं ये दमदार फिल्में
एक्ट्रेस अंजना सिंह के एक्स हसबैंड से शादी करके निधि झा की चमकी किस्मत,इस साल रिलीज हो रहीं ये दमदार फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, Nidhi Jha Upcoming Bhojpuri New Films: भोजपुरी इंडस्ट्री में मजबूती से पैर जमा रही एक्ट्रेस निधि झा की हाल ही में एक्टर यश कुमार से शादी हुई है। लूलिया नाम से मशहूर इस एक्ट्रेस की किस्मत शादी के बाद परवान चढ़ रही है। यूं तो यश के साथ अफेयर शुरू होते ही उनके दिन बदलने लगे थे, वहीं अब तो उनके चांदी हो गई है। उनकी कई फिल्में इस साल रिलीज होने जा रही हैं। कोरोना महामारी में एक बड़ा गैप होने के बाद, इस साल उनकी दनादन कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। देखें उनकी आने वाली फिल्मों के नाम...

निधि झा (Nidhi jha) को उनके फैंस लूलिया नाम से जानते हैं । वहीं उन्हें 'गैंगस्टर दुल्हनिया' (gangster Dulhaniya) भी कहा जाता है। उनका ये नाम भोजपुरी फिल्म के टाइटल की वजह से पड़ा है। इसमें उन्होंने लेडी डॉन का रोल अदा किया था। निधि जा को सबसे पहले पवन सिंह (Pawan Singh) के एक गाने की वजह से पहचान मिली थी।
लूलिया टीवी पर 'सपने सुहाने लड़कपन के' 'क्राइम पेट्रोल', 'बालिका वधु', 'बेइंतहा', 'पूरनमासी' 'अदालत' जैसे सीरियल्स में एक्टिंग का जौहर दिखाया है। वहीं उन्होंने साल 2016 में भोजपुरी फिल्मों में एंट्री की थी । पवन सिंह के साथ फिल्म 'गदर' (gadar) उनकी पहली भोजपुरी मूवी थी ।
निधि झा ने भोजपुरी स्टार यश कुमार के साथ शादी की है । निधि झा यश कुमार के साथ काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। लूलिया ने भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह के एक्स हसबैंड के साथ शादी की है। अंजना और यश कुमार की एक बेटी भी है, जिसका नाम अदिति है।
एक्टर यश कुमार के साथ निधि झा शादी कर चुकी हैं। निधि शादी के तत्काल बाद अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं। वे भोजपुरी फिल्मों के कई प्रोजेक्ट्स में इस समय विजी हैं। इस साल यानि 2022 में उनकी कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।
निधि की इस साल ‘लालू जी की लव स्टोरी’ ‘कालिख’, ‘लाडो’, और ‘दंडनायक’ जैसी फिल्मों रिलीज होने जा रहीहैं। कोरोना महामारी के बाद एक साल में उनकी तकरीबन चार फिल्में रिलीज हो सकती हैं।
शादी के बाद तो जैसे उनकी लॉटरी लग गई है। उनकी कई फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है, वहीं कई सारी मूवी की शूटिंग चल रही है। आने वाले साल में भीउनकी कई फिल्में रिलीज होंगी।
लूलिया का नाम भोजपुरी एक्ट्रेस की टॉप लिस्ट में शुमार किया जाने लगा है। वे एक्टिंग के अलावा सिगिंग में भी नाम कमा रही हैं। कहा जाए तो ये शादी उनके लिए बड़ी फलदायक सिद्ध हो गई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।