MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Career
  • Education
  • UPSC 2020 अचीवर्सः वो कर सकते हैं तो मैं क्यूं नहीं, Interview वाला दिन जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन था

UPSC 2020 अचीवर्सः वो कर सकते हैं तो मैं क्यूं नहीं, Interview वाला दिन जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन था

करियर डेस्क. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC 2020) के नतीजे 24 सितंबर, 2021 को जारी किए गए। फाइनल रिजल्ट (UPSC Final Result) में कुल 761 कैंडिडेट्स को चुना गया। Asianetnews Hindi साल 2020 में सिलेक्ट हुए 100 कैंडिडेट्स की सक्सेज जर्नी पर एक सीरीज चला रहा है। इसी कड़ी में 533वीं रैंक हासिल करने वाले आनंद कुमार सिंह (Anand Kumar Singh) से बातचीत की। आनंद ने हिंदी मीडियम से सफलता पाई है। आइए जानते हैं उनकी सक्सेज जर्नी। 

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 07 2021, 05:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

हिंदी मीडियम में सफलता के झंडे गाढ़े
UPSC Exam 2020 में बहराइच (Bahraich) के आनंद कुमार सिंह (Anand Kumar Singh) ने कमाल कर दिया। उन्हें तीसरे प्रयास (Third Attempt) में 533वीं रैंक मिली। आनंद (Anand Kumar Singh) के सामने आर्थिक तंगी जैसी चुनौती भी थी, लेकिन ये सब मिथक साबित हुए। उन्होंने मेहनत के बलबूते सफलता के झंडे गाढ़ दिए। इतना ही आनंद ने हिंदी मीडियम (Hindi Medium) में यूपीएससी एग्जाम क्रैक (UPSC Exam Crack Exam) किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

इंटरव्यू में हिंदी मीडियम में सबसे ज्यादा नंबर मिले
हिंदी मीडियम (Hindi Medium) से UPSC परीक्षा क्रैक (Crack Exam) करना आसान नहीं है। हाल के वर्षों में हिंदी मीडियम से सफल उम्मीदवारों की संख्या में गिरावट भी आई है। मगर बहराइच के सिंहपुर गांव निवासी आनन्द कुमार सिंह ने इस असंभव को संभव कर दिखाया। उन्हें इंटरव्यू में 184 नंबर मिले। हिंदी मीडियम से सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू में मिले नंबरों में यह अधिकतम हैं। उन्होंने UPSC परीक्षा में 533 वीं रैंक पाई है। यह उनका तीसरा प्रयास था। इसके पहले के दो प्रयासों में वह प्रारंभिक परीक्षा भी नहीं पास कर पाए थे।

UPSC INTERVIEW: लोग कहते थे तुमसे ना हो पाएगा, हताशा में दिया एग्जाम, सेलेक्ट हो गया तब मिली सीख

39

एमए करने के बजाए UPSC की तैयारी को दी तवज्जो
ग्रामीण पृष्ठभूमि के आनंद कुमार सिंह निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। उनके पिता मधुरेश सिंह किसान हैं। खेती किसानी की कमाई से ही परिवार और उनकी पढाई चलती थी। उन्होंने पिता के साथ खेतों में काम करते हुए पढ़ाई जारी रखी। आर्थिक तंगी परेशानी की वजह बनी। पर जब उनके बड़े भाई अनुज सिंह परिवार का सहारा बनें। तो लालटेन की रोशनी में पढाई करने वाले आनन्द गांव से निकले। उन्होंने बीएचयू से ग्रेजुएशन किया और आगे की पढाई के लिए दिल्ली गए। उनका कहना है कि उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। फिर छोड़ दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि यदि वह एमए करेंगे तो ज्यादा समय लगेगा। खर्चों का वहन करना मुश्किल होगा और वह यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में जुट गए। उन्होंने सामान्य अध्यययन के लिए कोई कोचिंग नहीं की थी। खुद से ही तैयारी करना बेहतर समझा।

49

निराशा में प्रेरणा की लौ बने ये विचार
आनंद कहते हैं कि वह जिस पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं। उस लिहाज से तैयारी करना आसान नहीं था। यूपीएससी के दो अटेम्पट में असफल हुए तो यूपीपीएससी की परीक्षा में भी शामिल हुए। पर वहां भी उन्हें असफलता मिली तो वह निराश हुए। बीएड करने का विचार आया। पर उसके पहले यूपीपीएससी की दूसरी परीक्षा का रिजल्ट आया। उसमें उन्हें सफलता मिली, तो सकारात्मकता आयी। उनके लिए परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे बड़ा मोटिवेशन यही था कि वह जिस पारिवारिक पृष्ठभूमि से आए हैं। यदि वहां वापस जाते हैं तो वह गुमनाम जिंदगी जियेंगे। यहां कुछ भी पाएंगे तो वह उनके लिए सकारात्मक ही होगा। 

59

टॉपर्स के इंटरव्यू ने किया मोटिवेट, मिल गया मुकाम
इसके अलावा उन्होंने बहुत सारे टॉपर्स के इंटरव्यू देखे कि वह पांचवें या छठवें प्रयास में क्वालिफाई कर रहे हैं तो यह देखकर उन्हें लगता था कि यदि वह कर सकते हैं तो मैं भी कर सकता हूं। यही विचार उनके मोटिवेशन की वजह बने।

2 UPSC इंटरव्यू: इंडो-यूएस थिंक टैंक बनाते हैं तो उसमें कैसे लोग चाहिए? कैंडिडेट ने दिए थे ऐसे सवालों के जवाब

69

बड़े भाई और परिवार को देते हैं श्रेय
आनंद अपनी सफलता का श्रेय बड़े भाई अनुज सिंह को देते हैं। वह कहते हैं कि दोनों भाइयों ने मिलकर यह सपना देखा। उन्होंने मेरी योग्यता को पहचाना। मुझे आर्थिक सहयोग दिया। उनका भरोसा था कि मैं यह कर सकता हूं। दादाजी रामशरण सिंह, पिता मधुरेश सिंह व मां उमा सिंह ने भी उत्साह बढ़ाया।

20 लाख रु. का अट्रैक्टिव पैकेज छोड़कर ईशा ने क्रैक किया UPSC, परिवार में है अफसरों की पूरी फौज

79

इंटरव्यू वाला दिन सबसे खूबसूरत दिनों में एक...
आनंद इंटरव्यू वाले दिन को याद करते हुए कहते हैं कि वह दिन मेरी जिंदगी के खूबसूरत दिनों में एक है। कई बार निराशा होती थी कि कैसे परीक्षा होगी, कैसे बोर्ड का सामना करेंगे। पांच लोगों का पैनल होता है। वह ऐसे प्रश्न न पूछ लें, जो मेरे दायरे से बाहर के हों। पर इंटरव्यू में मुझे हिंदी माध्यम का उच्चतम नम्बर मिला। इंटरव्यू 25 मिनट चला था।

89

लक्ष्य प्राप्त कर समाज को अपनी सेवाएं दें
हम जिस भी पृष्ठभूमि से आ रहे है। हमें अपने और समाज की बेहतरी के लिए एक सपना देखना चाहिए। जरूरी नहीं है कि आप सिविल सर्वेंट ही बनें। किसी भी क्षेत्र में जाने की सोच सकते हैं। उस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की सोच सकते हैं। अपने लक्ष्य को प्राप्त कर समाज को अपनी सेवायें प्रदान करें।

पाठयक्रम का हो सही ज्ञान
यूपीएससी की तैयारी के लिए हमें सेलेबस यानि पाठयक्रम का सही ज्ञान होना चाहिए। पहले सालों के प्रश्न पत्रों के सवालों और जवाब का अध्ययन करना चाहिए। उस पर एक राय होनी चाहिए कि किस तरह से तैयारी करनी है।

पहले प्रयास में प्रिलिम्स भी नहीं निकला, दूसरी बार में क्रैक कर लिया देश का सबसे बड़ा एग्जाम, अब बनेंगी अफसर

99

बहुत सारे रिसोर्सेज पर भरोसा मत करें
बहुत सारे रिसोर्सेज पर भरोसा नहीं करना चाहिए। कुछ ही स्रोत हों, उन्हीं को दोहराएं। करेंट अफेयर्स पढ़ें और उसकी तैयारी करें। पढाई करते समय मोटिवेशन के लिए कुछ एक्टिविटी जरूर करें। जैसे- खेलना, टहलना और म्यूजिक आदि जो भी आपको पसंद है। यह लंबी यात्रा है, यहां थकान बहुत आती है।

आपदा के समय डैम ब्रेक होने वाला हो तो आप क्या करेंगे? UPSC Interview के इस सवाल पर जान लें कैंडिडेट का जवाब

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
2nd TEST • SA vs AUS
Rain Delay
SASA
(12.2 ov)20/2
AUSAUS
-
Day 2 - Session 2
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Recommended image2
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!
Recommended image3
NCERT Syllabus: देवी की तलवार से जीते थे शिवाजी और कुमार कंपन, NCERT की 9वीं की किताब में शामिल हुई कहानी
Recommended image4
Sanskrit Genius: 9 साल के वृषवर्धन ने आखिर कैसे याद किए पाणिनी के 4,000 सूत्र? फिर बनाया गीता ऐप
Recommended image5
SIR क्या है? वोटर लिस्ट से नाम हटने से लेकर चुनाव आयोग के अंदर विवाद तक, समझिए पूरी कहानी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved