- Home
- Lifestyle
- Food
- मिलावटी खाने को बाय-बाय: सिर्फ 1 लीटर दूध से बनाएं आधा किलो पनीर, बस बनाते समय डालें ये एक चीज
मिलावटी खाने को बाय-बाय: सिर्फ 1 लीटर दूध से बनाएं आधा किलो पनीर, बस बनाते समय डालें ये एक चीज
फूड डेस्क : इस साल पूरे देश में 4 नवंबर को दीपावली (Diwali 2021) को त्योहार मनाया जाएगा। इससे पहले ही घरों और बाजारों में जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू हो गई है। तरह-तरह के पकवान की लिस्ट बनकर लगभर तैयार हो गई होगी, जिसमें पनीर की डिश तो जरूर होगी। लेकिन इन दिनों मार्केट में मिलावटी पनीर की खपत बहुत ज्यादा होती है, जो ना ही स्वाद में अच्छा होता है और सेहत को बहुत नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आपकी हेल्थ का ध्यान रखते हुए आज हम आपको बताते हैं, घर में 1 लीटर दूध से मार्केट से भी अच्छा पनीर बनाने की विधि। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-1 लीटर दूध फुल क्रीम भैंस का दूध4 चम्मच विनिगर या फिर नींबू या फिर छेने का पानीमलमल का कपड़ा

घर पर डेरी जैसा सॉफ्ट पनीर -नरम पनीर बनाने के लिए सबसे पहले हमको फुल क्रीम वाला भैंस का दूध लेना है। आप चाहें तो पैकेट वाला भी दूध ले सकते हैं।

अब एक भारी तले वाले पैन में दूध को गर्म होने के लिए रख दीजिए। (भगोने में दूध डालने से पहले थोड़ा सा पानी जरूर डालें, इससे दूध तली पर चिपकेगा नहीं)।
जब तक दूध उबल रहा है, तब तक आप एक कप या 200ml पानी में लगभग 4 चम्मच व्हाइट विनेगर डालें और इसे अलग रख दें। (याद रहें कि हमें दूध में सीधे नींबू का रस या विनेगर मिलाने की गलती कभी भी नहीं करना।)
विनेगर के अलावा आप दूध में खटाई डालने के लिए नींबू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए नींबू के रस में थोड़ा-सा पानी मिलाकर पतला कर लें।
अब जैसे ही दूध में उबाल आना शुरू हो जाए तो, धीरे-धीरे करके दूध में विनेगर या नींबू का मिश्रण डालते जाएं और लगातार चलाते रहें। आप देखेंगे कि, 2-3 दूध फटने लगेगा।
थोड़ी देर बाद दूध से पानी अलग होने लगेगा और पनीर का थक्का बनना शुरू हो जाएगा। साथ ही दूध से अलग हुआ पानी भी ग्रीन कलर का होने लगता है।
इस स्टेज पर आप गैस बंद कर दें और एक सूती या मस्लिन कपड़ा एक बॉउल और फिर छननी के ऊपर फैलाकर रखें। इसमें फटा हुआ दूध डालकर अच्छी तरह छान लें।
दूध छानने के बाद इसमें थोड़ा सा गर्म पानी करके डालें, इससे विनेगर की महक खत्म हो जाएगी। इस दौरान आप तैयार पनीर में पालक का पेस्ट, अदरक-लहसुन या अपनी पसंद के मसाले डालकर फेलवर्ड पनीर भी बना सकते हैं।
पनीर के ऊपर किसी भारी चीज को रखकर सेट होने दें। वहीं, जो पानी बचा है उसे फेंके नहीं। इसका इस्तेमाल आप आटा गूंथने में या दाल पकना में कर सकते हैं। इसमें कई सारे पौष्टिक तत्व होते हैं।
लीजिए तैयार है मार्केट जैसे सॉफ्ट पनीर, इसका इस्तेमाल आप सब्जी, पनीर टिक्का, पराठे या फिर दिवाली पर मीठे में रसगुल्ले या रस मलाई बनाने में भी कर सकते हैं।
ये भी पढे़ं- सरसों का साग बनाते समय कभी ना करें ये गलती, जिसे कचरा समझकर फेंक देते है आप वो 10 गुना बढ़ता है स्वाद
Diwali 2021: त्योहार में घुलेगी और भी मिठास, जब घर में बनेंगी हेल्दी स्वीट डिश
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.