MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • Kitchen Tips: अब मंचूरियन खाने पर नहीं बढ़ेगा 1 भी ग्राम वजन, इस तरह बस एक बूंद तेल में तले इसके पकोड़े

Kitchen Tips: अब मंचूरियन खाने पर नहीं बढ़ेगा 1 भी ग्राम वजन, इस तरह बस एक बूंद तेल में तले इसके पकोड़े

फूड डेस्क : चाइनीस डिश (chinese food) का नाम सुनते ही मन में चटपटे नूडल्स, ग्रेवी मंचूरियन (Veg manchurian) और कोथे का टेस्ट आने लगता है। लेकिन जब इन्हें खाने की बात होती है तो फ्राइड मंचूरियन लोगों को पसंद तो बहुत आती है, पर लोग इसे खाने से बहुत कतराते हैं, क्योंकि इसके पकोड़े को डीप फ्राई किया जाता है। ऐसे में अगर आप अपने वजन बढ़ने की चिंता किए बिना जी खोलकर चाइनीस खाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं oil-free मंचूरियन (Oil free Veg manchurian recipe) की रेसिपी। इसे बनाने में सिर्फ एक बूंद तेल की जरूरत होती है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-1/2 कप पत्ता गोभी - बारीक कटी हुई1/2 कप फूल गोभी बारीक कटी हुई1/4 कप शिमला मिर्च बारीक कटी हुई1/2 गाजर - बारीक कटी हुई1/4 बीन्स बारीक कटी हुई1 कप हरे प्याज - बारीक कटे हुए1/4 कप हरी मिर्च2 छोटा चम्मच मैदा2 चम्मच कॉर्न स्टार्च1 चुटकी नमक2 चुटकी काली मिर्चग्रेवी के लिए1 कप प्याज 1/2 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई1 छोटा चम्मच कॉर्नस्टार्च1/2 छोटा चम्मच सिरका 1/2 छोटा चम्मच सोया सॉस 2 चम्मच टमाटर सॉस1 चम्मच तेल1 कप पानी 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 16 2021, 02:47 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

बिना तेली वाली मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियां धो लें। बारीक कटा लें या कद्दूकस कर लें। इसके बाद सभी कद्दूकस की हुई सब्जियों को एक बाउल में डालें। सभी सूखी सामग्री डालें।

27

अब थोड़े से पानी के साथ कॉर्नस्टार्च और मैदा डालें और इसे सब्जी के मिश्रण के साथ मिक्स कर लें। सब्जियों के पानी से ये आटे की तरह गुथकर तैयार हो जाएगा।

37

अब ऑयल फ्री मंचूरियन बनाने के लिए हमें अप्पम बनाने वाले बर्तन की जरूरत होगी। अप्पम पैन को गरम करें और खांचे में तेल की एक बूंद डालकर इसे ग्रीस कर लें। 

47

जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें एक चम्मच वेज मिश्रण डालें और पैन को किसी प्लेट या ढक्कन से ढककर 2-3 मिनिट तक पकाएं। फिर इसी तरह इसे पलटकर 2-3 मिनट के लिए और पकाएं।

57

वेज मंचूरियन बॉल्स तैयार हैं। अब इसकी ग्रेवी बनाने के लिए एक दूसरी कड़ाही गरम करें, 1 टीस्पून तेल और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर एक मिनट के लिए भूनें। अब कटे हुए हरे प्याज और हरी मिर्च डालें और अच्छे से भूनें।

67

अब इसमें विनेगर, सोया सॉस, टमाटर सॉस और ग्रीन चिली सॉस डालें और अच्छे से मिलाएं। फिर इसमें कॉर्न स्टार्च और पानी डालकर आवश्यकतानुसार नमक और काली मिर्च डालें और इसमें उबाल आने दें।

77

आप देखेंगे कि कुछ देर बाद ग्रेवी गाढ़ी होने लगेगी। इस समय वेज बॉल्स डालें और आंच बंद कर दें। तैयार है नो फ्राइड मंचूरियन, इसे गरमा-गर्म नूडल्स या राइस के साथ सर्व करें या ऐसे ही इसका लुत्फ उठाएं।

ये भी पढे़ं- Weird News: क्या कभी देखा है आपने 600 किलो का आलू, खाने की जगह लोगों ने बना लिया आलीशान होटल

coffee Beneficia or harmful: स्टडी में हुआ खुलासा एक कप कॉफी से होता है सेहत को फायदा या नुकसान, जानें

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Homemade ORS Drinks: गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने का आसान तरीका, घर पर बनाएं ये 5 ORS ड्रिंक
Recommended image2
Hyderabadi Sweet Dishes for Eid: ईद की दावत में निजामी स्वाद, घर पर बनाएं 8 हैदराबादी मिठाई
Recommended image3
Induction Stove Tips: इंडक्शन स्टोव यूज करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना तुरंत हो सकता है खराब
Recommended image4
Gas Cylinder की टेंशन खत्म! ₹1000 के अंदर मिल रहे ये Electric Roti Make
Recommended image5
LPG vs Induction Stove, खाना बनाने में कौन ज्यादा सस्ता? हिसाब जानकर चौंक जाएंगे आप!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved