MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Dhanteras 2021: धनतेरस या दीपावली पर करें इन 7 में से किसी 1 यंत्र स्थापना, बन सकते हैं धन लाभ के योग

Dhanteras 2021: धनतेरस या दीपावली पर करें इन 7 में से किसी 1 यंत्र स्थापना, बन सकते हैं धन लाभ के योग

उज्जैन. हिंदू धर्म में तंत्र-मंत्र और यंत्र का विशेष महत्व है। इन सभी का उपयोग किसी विशेष कार्य की सिद्धि और देवताओं की कृपा पाने के लिए किया जाता है। यंत्र को साक्षात ईश्वर का स्वरूप माना जाता है। इन यंत्रों की पूजा और स्थापना अगर शुभ दिन की जाए तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। मान्यता है कि धनतेरस (Dhanteras 2021) और दीपावली (Diwali 2021) पर सिद्ध किया गया कोई भी यंत्र बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करता है। आज हम आपको ऐसे ही 5 यंत्रों के बारे में बता रहे हैं। ये सभी यंत्र धन लाभ व अचल संपत्ति (मकान, जायदाद) देने वाले हैं। इन यंत्रों की जानकारी इस प्रकार है…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 31 2021, 09:29 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं। सोना इनकी प्रतिनिधि धातु है। धनतेरस या दीपावली पर बृहस्पति यंत्र की स्थापना अपने मंदिर में करें और रोज इसकी पूजा करें। इससे गुरु ग्रह के दोष तो दूर होंगे ही साथ ही धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। इस यंत्र की पूजा से सोने से लाभ के योग बनते हैं।
 

27

किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान श्रीगणेश की पूजा की जाती है। उसी प्रकार यंत्रों में भी सबसे पहले गणेश यंत्र का स्थान है। घर के मंदिर में इसकी स्थापना कर रोज पूजा करने से सभी तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं, साथ ही साथ पैसों का आवक भी होने लगती है। प्रतिदिन इस यंत्र के सामने श्रीगणेशाय नम: का पाठ करने से हर काम में सफलता मिलने के योग बनते हैं।
 

37

श्रीकनकधारा धन प्राप्ति व दरिद्रता दूर करने के लिए अचूक यंत्र है। इसकी पूजा से हर मनचाहा काम हो जाता है। यह यंत्र अष्टसिद्धि व नवनिधियों को देने वाला है। इसका पूजन व स्थापना भी धनतेरस या दीपावली पर करनी चाहिए करें। कनक सोने का ही एक नाम है। मान्यता है कि इस यंत्र की सिद्धि करने से व्यक्ति कुबेर के समान धनवान बन सकता है।

47

धन लाभ चाहने वाले लोगों के लिए कुबेर यंत्र अत्यन्त सफलतादायक है। बिल्व-वृक्ष के नीचे बैठकर इस यंत्र को सामने रखकर कुबेर मंत्र को शुद्धता पूर्वक जाप करने से यंत्र सिद्ध होता है तथा यंत्र सिद्ध होने के पश्चात इसे गल्ले या तिजोरी में स्थापित किया जाता है। इसके स्थापना के पश्चात् दरिद्रता का नाश होकर, प्रचुर धन व यश की प्राप्ति होती है।
मंत्र
ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन्य धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि में देहित दापय स्वाहा
 

57

महालक्ष्मी यंत्र का पूजन कर विधि-विधान पूर्वक इसकी स्थापना करें। यह यंत्र धन वृद्धि के लिए अधिक उपयोगी माना गया है। कम समय में ज्यादा धन वृद्धि के लिए यह यंत्र अत्यन्त उपयोगी है। इस यंत्र का प्रयोग दरिद्रता का नाश करता है। यह स्वर्ण वर्षा करने वाला यंत्र कहा गया है। इसकी कृपा से गरीब व्यक्ति भी एकाएक अमीर बन सकता है।

67

धनतेरस या दीपावली पर श्रीमंगल यंत्र का पूजन कर स्थापना करें। इस यंत्र के नियमित पूजन से शीघ्र ही सभी प्रकार के कर्जों से मुक्ति मिल जाती है। मंगल भूमि कारक ग्रह है। अत: जो इस यंत्र को पूजता है वह अचल संपत्ति यानी फ्लैट, प्लॉट, जमीन और मकान का मालिक होता है। इस यंत्र की पूजा से और भी कई फायदे होते हैं।
 

77

यंत्र शास्त्र में श्रीयंत्र की विशेष महिमा बताई गई है। इसे यंत्रराज की उपाधि दी गई है। इस यंत्र को धन वृद्धि, धन प्राप्ति, कर्ज से संबंधित धन पाने के लिए, लोन इत्यादि प्राप्त होने के लिए तथा लॉटरी आदि द्वारा धन पाने के लिए उपयोग में लाया जाता है। धनतेरस पर दीपावली पर इसकी स्थापना घर के पूजा कक्ष में करनी चाहिए। इससे धन लाभ के प्रबल योग बनते हैं।

दिवाली के बारे में ये भी पढ़ें

Dhanteras 2021: धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग में करें राशि अनुसार खरीदी, मिलेगी सुख-समृद्धि और होगा धन लाभ

Dhanteras 2021: धनतेरस पर शुभ योग में ये उपाय करने से मिलेगा कर्ज से छुटकारा और हो सकता है धन लाभ

Devuthani Ekadashi 2021: 15 नवंबर को नींद से जागेंगे भगवान विष्णु, इस विधि से करें पूजा

Bhai Dooj 2021: भाई दूज पर बहन करती है भाई की लंबी उम्र की कामना, ये है शुभ मुहूर्त और कथा

Govardhan Puja 2021: 5 नवंबर को इस शुभ मुहूर्त में करें गोवर्धन पूजा, भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी इस पर्व की कथा

29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक बन रहे हैं कई शुभ योग, इनमें खरीदी और निवेश करना रहेगा फायदेमंद

Diwali 2021: दीपावली 4 नंवबर को, इस विधि से करें देवी लक्ष्मी, कुबेर औबहीखाता की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त

Narak Chaturdashi 2021: नरक चतुर्दशी 3 नवंबर को, इस दिन की जाती है यमराज की पूजा

Dhanteras 2021: इस विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त, आरती और कथा

Diwali 2021: 4 नवंबर को दीपावली पर करें इन 7 में से कोई 1 उपाय, इनसे बन सकते हैं धन लाभ के योग

दीपावली 4 नवंबर को, पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो घर से बाहर निकाल दें ये चीजें

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
दिवाली

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved