एक महिला को ज्यादा मसालेदार भोजन करना महंगा पड़ गया। उसकी चार पसलियां टूट गई, जिसकी वजह से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े। अब आप सोच रहे होंगे कि मसालेदार भोजन का हड्डियों से क्या संबंध हैं तो चलिए हैरान करने वाला पूरा केस बताते हैं।

हेल्थ डेस्क. खाने को टेस्टी बनाने के लिए उसमें तीखे मसाले डाले जाते हैं। भारत समेत दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां तीखा खाना बनाया जाता है। बिना मसाले के उन्हें भोजन स्वादहीन लगता है। लेकिन कई मायनों में मसालेदार भोजन सेहत के लिए सही नहीं होता है। सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें मसालेदार भोजन करने की वजह से महिला की चार पसलियां टूट गईं। पढ़कर आप हैरान है ना कि मसालेदार भोजन पसलियों को कैसे तोड़ सकता है। हां ये पेट जरूर खराब कर देता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहानी सेहत से नहीं बल्कि खांसी से जुड़ी है। दरअसल, मसालेदार खाना खाने की वजह से महिला को इतनी खांसी आई कि उसकी सीने की चार पसलियां टूट गई। सोच सकते हैं कि महिला को कितनी तेज खांसी आई होगी जिसका झटका पसलियों पर लगा। ये कहानी चीन के संघई से जुड़ी है। यहां रहने वाली हुआंग नाम की महिला को मसालेदार भोजन खाने का शौक था। बता दें कि चीन में बहुत ज्यादा लाल मिर्च खाया जाता है।

वजन कम होने की वजह से रिब में आई फ्रैक्चर

हुआंग को मसालेदार भोजन के बाद काफी खांसी आई। हालांकि उन्होंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा। लेकिन बाद में उन्हें बात करने और सांस लेने में सीने में दर्द का एहसास हुआ। जिसके बाद वो डॉक्टर के पास चेकअप के लिए पहुंची। डॉक्टर ने जब उनका सीटी स्कैन किया तो पता चला कि उनकी चार पसलियां टूट गई हैं। वो ये सुनकर दंग थी। डॉक्टर ने बताया कि पसलियां इसलिए टूटी क्योंकि हुआंग के शरीर का वजन बहुत कम हैं। उनकी लंबाई 171 सेंटीमीटर और वजन 57 किलोग्राम है। शरीर का ऊपरी हिस्सा पतला होने की वजह से जब उन्होंने खांसा तो झटका लगा और रिब फ्रैक्चर हो गया।

महिला को एक महीने रेस्ट करने की दी गई सलाह

उन्होंने बताया कि हड्डियों को सहारा देने के लिए मांसपेशिया नहीं थी। अगर आपका शरीर भी कुछ ऐसा है तो तेज और लगातार खांसने की वजह से यह टूट सकता है। डॉक्टरों ने महिला की छाती पर पट्टी बांध दी है। उसे एक महीने से ज्यादा रेस्ट करने के लिए कहा गया है ताकि वो जुड़ सके। इसके साथ ही हुआंग को वजन बढ़ाने और एक्सरसाइज की सलाह दी गई है, ठीक होने के बाद।

और पढ़ें:

प्रेग्नेंसी में आयरन की गोली खाने से क्या बच्चे का रंग होता है काला?

राजपाल यादव ने कराया हेयर ट्रांसप्लांट, बताया बाल लगाने के बाद वो झड़ते हैं या नहीं