ज्योतिष की तरह वास्तु में दुर्भाग्य दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं, उन्हीं में से एक है कछुए की आकृति वाली अंगूठी धारण करना। 

उज्जैन. रत्नों और अलग-अलग धातुओं के छल्ले की तरह ही कछुए की अंगूठी भी दुर्भाग्य दूर करने का काम करती है। चीनी वास्तुशास्त्र यानी फेंगशुई में कछुए को सुख-समृद्धि, धन संपदा और गुड लक का प्रतीक माना गया है। जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. कछुए की अंगूठी कई तरह के वास्तुदोष दूर करती है। इसे धारण करने से व्यक्ति के भीतर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और उसके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
2. कछुआ शांतिप्रिय और अत्यंत धैर्य रखने वाला जीव है। इसके प्रतीक वाली अंगूठी धारण करने से व्यक्ति में भी धैर्य, निरंतर गतिशील रहने और शांति के गुण विकसित होते हैं।
3. वास्तुशास्त्र के अनुसार कछुए की अंगूठी केवल चांदी की धातु में ही बनवाना चाहिए। अन्य धातु की अंगूठी शुभ प्रभाव नहीं देती।
4. इस अंगूठी को केवल सीधे हाथ में ही पहनना चाहिए। उल्टे हाथ में कछुए की अंगूठी नहीं पहनी जाती है।
5. कछुए की अंगूठी को पहनने के लिए तर्जनी और मध्यमा अंगुली निर्धारित है। इन्हीं में इसे पहनना चाहिए।
6. इस अंगूठी को पहनते समय यह ध्यान रखा जाना आवश्यक है कि कछुए के सिर वाला भाग पहनने वाले की ओर हो। बाहर की ओर निकले हुए मुंह का असर नहीं होता।
7. इस अंगूठी को मां लक्ष्मी के दिन शुक्रवार को सुबह स्नानआदि करके गंगाजल और कच्चे दूध से धोकर धूप-दीप दिखाकर पहनें।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

घर बनाने के लिए कैसा प्लॉट होता है शुभ और कैसा प्लॉट खरीदने से बचना चाहिए?

फेंगशुई की घंटियों से दूर हो सकती है निगेटिव एनर्जी, घर में बना रहता है सुकून और शांति

एकाग्रता बढ़ाने के लिए बच्चों के स्टडी रूम में रखें फेंगशुई का ये खास गैजेट, जानिए इसके अन्य फायदे

गलत दिशा में रखेंगे पानी का टैंक तो बढ़ सकती हैं आपकी मुश्किलें, सही दिशा में रखेंगे तो घर में रहेगी सुख-शांति

परंपरा: घर के दरवाजे पर वंदनवार लगाने से मिलते हैं शुभ फल और दूर हो सकती है निगेटिव एनर्जी

शनिदेव हैं पश्चिम दिशा के स्वामी, इस दिशा में दोष होने पर लाइफ में बनी रहती हैं परेशानियां, ध्यान रखें ये बाते

वास्तु टिप्स: कौन-सी दिशा का दोष दूर करने के लिए किस ग्रह और देवता की पूजा करनी चाहिए?

वास्तु टिप्स: फर्नीचर खरीदते या बनवाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

घर की नकारात्मक ऊर्जा कम करती है क्रिस्टल बॉल, परेशानियां दूर करने के लिए आजमाएं ये टिप्स

घर का ड्राइंग रूम होता है बहुत खास, रखें इन 8 बातों का ध्यान, वास्तु दोष से बच सकते हैं

घर में इन स्थानों पर होता है राहु का प्रभाव, यहां गंदगी होने से लाइफ में बनी रहती हैं परेशानियां