Famous Foods of Maharastra: मानसून के मौसम में महाराष्ट्र राज्य जन्नत जैसा खूबसूरत हो जाता है। यहां के कुछ फूड्स देश-दुनिया में प्रसिद्ध हैं। अगर आप कभी महाराष्ट्र या नसिक घूमने जाएं तो  फेमस फूड्स जरूर खाएं और घर लेकर भी आएं। 

फूड डेस्क। आपने अब तक मानसून में महाराष्ट्र के अलग-अलग हिल स्टेशन के बारे में जरूर सुना होगा। अगर आप खाने के शौकीन हैं तो महाराष्ट्र आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। आपको महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों देश के प्रसिद्ध फूड्स मिल जाएंगे। जानिए महाराष्ट्र के फेमस फूड्स के बारे में। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1.लासलगांव का प्याज

नासिक के पास स्थित लासलगांव में एशिया की सबसे बड़ी प्याज की बाजार लगती है। लासलगांव का प्यास इसलिए खास होता है क्योंकि यहां कि काली मिट्टी में सल्फर अधिक मात्रा में होता है। इस कारण से प्याज में तीखी गंध और स्वाद आता है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन देश का करीब 60% प्याज लासलगांव से आता है।

2.महाबलेश्वर का फेमस स्ट्राबेरी

स्ट्राबेरी फ्रूट की सबसे ज्यादा खेती महाराष्ट् के महाबलेश्वर में की जाती है। ग्रीनरी से भरे महाबलेश्वर की मिट्टी और वातावरण स्ट्रॉबेरी को पर्याप्त ग्लूकोज उपलब्ध कराता है। अगर आप कभी भी महावलेश्ववर जाते हैं तो स्ट्राबेरी शेक से लेकर आइक्रीम का स्वाद लेना न भूलें।

3. अंगूर की राजधानी है नासिक

नासिक आकर अगर आपने अंगूर नहीं खाए तो आखिर क्या खाया। नासिक के करीब 12 जिलों में अंगूर की खेती की जाती है। आपको यहां केवल हरे नहीं बल्कि काले, लाल, बैंगनी रंग के स्वादिष्ट अंगूर खाने को मिलेंगे। अंगूरों की अच्छी क्वालिटी के कारण नासिक की वाइन को 80% लोकल अंगूरों से बनाया जाता है।

4. रत्नागिरी के आम के हो जाएंगे दीवाने

आपने अलफांसो या फिर हापुस आम का नाम जरूर सुना होगा। महाराष्ट्र का फेमस अलफांसो दुनियाभर में अपनी मिठास के लिए जाना जाता है। अगर आप महाराष्ट्र का रत्नागिरी, सिंधदुर्ग या हापुस आम खाना चाहते हैं तो GI टैग वाला फल ही खरीदें। ऐसा करने से आप नकली हापुस खरीदने से बच जाएंगे।

5. केला चिप्स लवर्स जाएं जलगांव

अगर आपको केले के चिप्स पसंद हैं तो एक बार जलगांव जरूर जाना चाहिए। फाइबर और मिनिरल्स से भरपूर केले के उत्पादन में तापी नदी का बड़ा हाथ है। यहां केले के कुल उत्पादन का 50% केला उगाया जाता है।

और पढ़ें: मानसून में 8 चीजों से कर लें किनारा, नहीं तो सेहत का हो जाएगा कबाड़ा

उबालकर कर खाएंगे ये 8 चीजें, तो सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे