Gilki Sabji Kaise Banaye: अगर गिलकी की सब्जी ज्यादा पानी छोड़ दे, तो घबराने की जरूरत नहीं। इन आसान किचन टिप्स से आप सब्जी का टेक्सचर और स्वाद आसानी से बैलेंस कर सकते हैं और इसे टेस्टी बना सकते हैं।

How to Fix Watery Gilki Sabji: गर्मियों में हल्की सब्जियां खानी चाहिए जैसे लौकी या गिलकी। इन सब्जियों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे यह शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होने देती है, इसलिए खासकर गर्मियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन कई बार होता है कि जब हम गिलकी की सब्जी बनाते हैं तो सब्जी ढेर सारा पानी छोड़ देती है। जिससे सब्जी का स्वाद और टेक्सचर खराब हो जाता है। ऐसे में इसे बैलेंस करने के कुछ आसान तरीके हम आपके लिए लेकर आए हैं...

गिलकी की सब्जी में ज्यादा पानी हो जाए तो क्या करें

गिलकी की सब्जी को कभी भी ढक कर नहीं पकाना चाहिए, क्योंकि जैसे ही आप सब्जी डालेंगे यह अपना नेचुरल पानी रिलीज कर देगा। इससे गिलकी और ज्यादा गीली हो जाएगी। हमेशा सब्जी को तेज आंच पर बिना ढक कर पकाना चाहिए। इससे एक्स्ट्रा पानी जल्दी सूख जाता है। बस बीच-बीच में सब्जी चलते रहे, ताकि यह जले ना।

और पढ़ें- गिलकी का ये रूप देख आप भी हो जाएंगे शॉक्ड, वेट लॉस करना है, तो डाइट में शामिल करें ये सुपर टेस्टी तोरई सूप

भुने हुए बेसन का करें इस्तेमाल

गिलकी की सब्जी में ज्यादा पानी छोड़ दिया है, तो 1-2 चम्मच भुना हुआ बेसन इसमें मिलाएं। आप चाहे तो बेसन की जगह भुना हुआ गेहूं का आटा भी इसमें मिला सकते हैं। इससे सब्जी ड्राई हो जाएगी और बहुत ही स्वादिष्ट फ्लेवर देगी।

गिलकी को बैलेंस करने के लिए मिलाएं आलू

बच्चे गिलकी की सब्जी नहीं खाते, क्योंकि ये बहुत गीली और पानी वाली होती है। तो आप इसमें मैश किया हुआ उबला आलू डाल दें। यह पानी को सोख लेता है और सब्जी को टेस्टी भी बनाता है। बच्चे भी आलू वाली गिलकी की सब्जी आसानी से खा लेंगे।

सूखे मसाले बढ़ाएं

गिलकी की सब्जी बनाते समय कभी भी पहले मसाले नहीं डालें। तेज आंच पर गिलकी को पका कर इसके पानी को सुखा लें। इसके बाद ज्यादा सूखे मसाले जैसे धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला और अमचूर डालें।

गिलकी की सब्जी बनाने का तरीका

  • गिलकी सब्जी बनाने के लिए गिलकी को छीलकर मीडियम साइज में कट कर लें।
  • एक कढ़ाई में तेल गर्म करें।
  • इसमें जीरा-राई डालें और प्याज डालकर इसे गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें।
  • इसमें गिलकी डालें। तेज आंच पर ढक्कन खोलकर इसे 5 से 7 मिनट तक के लिए या जब तक इसका पानी सूख न जाए पकाएं।
  • इसके बाद इसमें सूखे मसाले जैसे हल्दी, नमक, धनिया, मिर्च, चाट मसाला, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालें।
  • 2 से 3 मिनट के लिए और पकाए चाहे तो उसमें टमाटर डालकर इसके स्वाद को और बढ़ा सकते हैं।
  • ऊपर से धनिया डालें और गरमा गरम रोटी के साथ सर्व करें।