Curd Butter Recipe: दही से घर पर ताजा, मुलायम और सफेद मक्खन बनाना बेहद आसान है। बिना हफ्तों मलाई जमा किए, सिर्फ 2–3 कप गाढ़े दही से मिनटों में स्वादिष्ट होममेड मक्खन तैयार करें। यह आसान देसी तरीका मक्खन को ज्यादा फ्रेश, हल्का और हेल्दी बनाता है।
White Butter Recipe: घर पर मलाई से मक्खन तो आप कई बार निकाल चुके होंगे, लेकिन इसके लिए हफ्तों की मलाई इकट्ठी करनी पड़ती है और कई बार इस मलाई में से खट्टी स्मेल भी आने लगती है। ऐसे में अगर आप घर पर ही ताजा मक्खन निकालना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं कि कैसे आप दही से बाजार से भी ज्यादा स्वादिष्ट सफेद मक्खन तैयार कर सकते हैं। इससे मक्खन जल्दी भी निकलता है और मलाई के कंपैरिजन ज्यादा भी निकलता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही हैक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दही से मक्खन बनाने का तरीका शेयर किया गया है।
होममेड बटर रेसिपी
इंस्टाग्राम पर batati.being.batati नाम से बने पेज पर मक्खन बनाने का तरीका शेयर किया गया है, लेकिन मलाई से नहीं दही से। इस मक्खन में कम फैट पाया जाता है, क्योंकि ये दही से बनता है। जिसमें लैक्टिक एसिड होता है और फैट कंटेंट भी कम होता है, इसे बिलोना मेथड से निकल गया बटर कहते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए
2 से 3 कप गाढ़ा दही
आधा से 1 कप ठंडा पानी
एक गहरा बर्तन
मथनी, चम्मच या मिक्सर
और पढे़ं- No Cook Curd Recipe: गर्मी में पेट रहेगा कूल-कूल! दही की ये 5 नो-कुक रेसिपी मिनटों में होगी तैयार
दही से मक्खन बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले गाढ़ा दही एक गहरे बर्तन में डाल लें। ध्यान रखें कि दही बहुत पतला न हो। हल्का खट्टा और गाढ़ा दही मक्खन के लिए सबसे अच्छा रहता है।
- अब दही को मथनी, चम्मच, हैंड व्हिस्क या मिक्सर की मदद से अच्छी तरह फेंटना शुरू करें। इसे कुछ मिनट तक लगातार चलाते रहें। धीरे-धीरे आप देखेंगे कि दही का टेक्सचर बदलने लगेगा।
- अब इसमें थोड़ा थोड़ा ठंडा पानी डालें। ठंडा पानी डालने से दही में मौजूद फैट अलग होने लगता है। यही सबसे जरूरी स्टेप है। कुछ देर बाद दही में छोटे-छोटे मक्खन के दाने बनने लगेंगे।
- फेंटते रहें और थोड़ी देर बाद मक्खन ऊपर तैरने लगेगा। जब मक्खन अच्छे से अलग हो जाए, तो उसे हाथ या चम्मच की मदद से इकट्ठा कर लें।
- अब इस मक्खन को 2 से 3 बार ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से दही का खट्टापन निकल जाता है और मक्खन ज्यादा फ्रेश और स्वादिष्ट बनता है।
- अब आपका ताजा, मुलायम और सफेद मक्खन तैयार है। इसे आप तुरंत खा सकते हैं या फिर फ्रिज में रख सकते हैं।

बचा हुआ पानी फेंके नहीं
मक्खन निकालने के बाद जो पानी बचता है, उसे फेंकें नहीं। यह छाछ होती है। छाछ पीने में बहुत हेल्दी होती है और गर्मियों में शरीर को ठंडक देती है।






