सार

Sugarcane juice without sugarcane: गर्मियों में गन्ने का जूस चाहिए? बिना गन्ने के गुड़ और पुदीने से झटपट बनाएं! यह हेल्दी, टेस्टी और मिनटों में तैयार!

Sugarcane Juice Without Ganna: गर्मियों में एक गिलास गन्ने का जूस मिल जाए, तो इससे बॉडी एनर्जेटिक हो जाती है और इंस्टेंट ठंडक का एहसास होता है। लेकिन बाजार के गन्ने का जूस अनहेल्दी हो सकता है, क्योंकि इसे अनहाइजीनिक तरीके से खुले में बनाया जाता है। ऐसे में घर में गन्ने का रस (Jaggery sugarcane juice recipe) कैसे बनाया जाए, इसे लेकर अगर आपको भी कन्फ्यूजन है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप कैसे बिना गन्ने के ही घर में गन्ने का रस बना सकते हैं, वह भी सिर्फ 2 मिनट में।

बिना गन्ने के गन्ने रस बनाने का तरीका (Sugarcane juice without sugarcane)

इंस्टाग्राम पर nehadeepakshah पेज पर बिना गन्ने का गन्ने का रस बनाने का तरीका शेयर दिया गया है। जिससे आप केवल 2 मिनट में ही गन्ने का रस बना सकते हैं। सोशल मीडिया पर गन्ने का रस बनाने की ये ट्रिक तेजी से वायरल हो रही है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-

1 कटोरी गुड़

पुदीने की 8 से 10 पत्तियां

ढेर सारा बर्फ

काला नमक

चाट मसाला

नींबू का रस

 

View post on Instagram
 

 

ऐसे बनाएं गन्ने का रस (Instant sugarcane juice recipe)

होममेड गन्ने का रस बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर जार में गुड़, पुदीने की पत्तियां, ढेर सारी बर्फ, पानी, काला नमक डालकर इसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। स्वाद के लिए चाहे तो ऊपर से आधा नींबू भी निचोड़ें। इसे तब तक ब्लेंड करें, जब तक की गुड़ पूरी तरह से मिल ना जाए। इसे तुरंत सर्व करें और ताजा हाइड्रेटिंग गन्ने का रस घर पर ही बनाकर पिएं और बच्चों को भी पिलाएं।

होममेड गन्ने का रस पीने का फायदा (Benefits of sugarcane juice)

  • घर पर ऑर्गेनिक गुड़ से बना गन्ने का रस एनर्जी का बेस्ट सोर्स होता है।
  • गर्मी में इसे पीने से डिहाइड्रेशन नहीं होता है और शरीर को ठंडक मिलती है।
  • घर में बना गन्ने का रस लीवर को हेल्दी रखने में मदद करता है, जिससे पीलिया जैसी समस्या नहीं होती है।
  • यह शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
  • गन्ने के रस में फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन में मदद करता है।
  • गन्ने का रस पीने से यूरिन इन्फेक्शन और जलन जैसी चीजों से बचा जा सकता है।
  • कई रिपोर्ट में बताया गया कि गन्ने में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कैंसर से बचाने में मदद करते हैं।