इंस्टाग्राम पर पारंपरिक टेस्टमेकर के बजाय कैडबरी जेम्स के साथ एक फ्यूजन मैगी रेसिपी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर मैगी लवर के बीच विवाद खड़ा हो गया है।

फूड डेस्क. शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जिसने मैगी ना खाया और उसका स्वाद उसे नहीं पसंद आया है। अगर इसके टेस्ट में किसी तरह का कोई बदलाव होता है तो लोगों को पसंद नहीं आता है। नाश्ता हो या फिर डिनर यहां तक देर रात कुछ खाने की क्रेविंग भी दूर करने के लिए लोग मैगी खाते हैं। झटपट तैयार होने वाले इस डिश में लोग ज्यादा से ज्यादा वेजिटेबल और चीज डालकर खाते हैं। एग प्रेमी इसमें अंडा मिलाते हैं। लेकिन इसके साथ कोई दूध या मीठा मिलाकर खाता हो ऐसा सोचना ही एक बुरे सपने जैसा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मैगी में दूध और जेम्स मिलाकर एक अलग ही लेवल का डिश तैयार किया जा रहा है। इस अजीबो गरीब रेसिपी के बारे में जब मैगी बनाने वाले शख्स रजत श्रीवास्तव ने वीडियो को पोस्ट किया। वीडियो क्लिप की शुरुआत गैस पर रखे हुए बर्तन से होती है जिसमें मैगी डाला जाता है। मैगी में मसाला डालने की बजाय इसमें कैडबरी जेम्स डाला जाता है। फिर दूध को एड किया जाता है। एक चॉकलेट से भरपूर नूडल्स तैयार हो जाता है।

View post on Instagram

लोगों का गुस्सा कमेंट में झलका

कुछ वक्त पहले पोस्ट किए गए वीडियो को अबतक 5 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। इतना ही कमेंट में लोगों का अजीबो गरीब रिएक्शन भी देखने को मिल रहा है। किसी को भी मैगी का यह फ्यूजन टेस्ट पसंद नहीं आया है। वाकई मैगी के साथ इस तरह का एक्सपेरिमेंट लोगों को अंदर तक हिला दिया है। एक शख्स ने लिखा,'ऐसे फूड ब्लॉगर के लिए भगवान ने नरक में अलग सजा लिखी है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,'टेस्टमेकर कोने में रो रहा है।' वहीं, एक ने लिखा,' अब मैं इस वीडियो को देखकर मैगी खाना छोड़ दूंगा।' एक और यूजर ने लिखा,'अभी अभी मैगी खाया है, इसे देखकर लगता है कि उल्टी कर दूंगा।'

मैगी के टेस्ट से ना करें खिलवाड़

वाकई मैगी के साथ इस तरह से एक्सपेरिमेंट करना लोगों को बुरा लग सकता है। मैगी और उसके मसाले के एक अलग ही टेस्ट होता है। जो बड़े से लेकर बच्चों तक को काफी पसंद आता है। आप इसे हेल्दी बनाने के लिए वेजिटेबल जोड़ सकते हैं।

और पढ़ें:

7 हर्बल टी से करें Good Morning! सर्दी भर बीमारियां रहेंगी दूर

दूध से ज्यादा इन 8 वेजिटेरियन फूड्स में मिलते हैं ज्यादा कैल्शियम