Burger Eating Tips: बर्गर खाते समय फिलिंग बाहर क्यों निकल जाती है? बर्गर खाने का सही तरीका क्या है? बर्गर को कैसे पकड़ना चाहिए?
How to Eat Burger Properly: बर्गर का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, यह फास्ट फूड लगभग हर उम्र के लोगों की पसंदीदा डिश है। चाहे दोस्तों के साथ आउटिंग हो या घर पर मूवी नाइट, बर्गर अक्सर लोगों की पहली पसंद बन जाता है। लेकिन इसे खाते समय एक समस्या लगभग हर किसी के साथ होती है। जैसे ही बर्गर की बाइट लेने की कोशिश करते हैं, उसकी पैटी, सब्जियां या सॉस बाहर निकलने लगते हैं। कई बार तो कपड़े और हाथ भी गंदे हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इसकी वजह बर्गर नहीं बल्कि उसे खाने का तरीका हो सकता है।

गलत तरीके से खाने पर बढ़ जाती है परेशानी
अक्सर लोग बर्गर को हाथ में लेते ही सीधे खाने लगते हैं। इससे बर्गर की अलग-अलग परतों पर असमान दबाव पड़ता है और अंदर भरी फिलिंग किनारों से बाहर निकलने लगती है। यही कारण है कि कई बार स्वादिष्ट बर्गर खाने का मजा भी खराब हो जाता है। मशहूर शेफ पंकज भदौरिया का कहना है कि बर्गर खाने का भी एक सही तरीका होता है, जिसे अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है।

बर्गर को आधा काटकर खाना है बेहतर विकल्प
शेफ पंकज भदौरिया के अनुसार, बर्गर को सीधे खाने की बजाय पहले उसे बीच से दो हिस्सों में काट लेना चाहिए। ऐसा करने से बर्गर का आकार छोटा हो जाता है और उसे पकड़ना आसान हो जाता है। साथ ही फिलिंग बाहर निकलने की संभावना भी काफी कम हो जाती है। यह तरीका खासतौर पर बड़े और डबल लेयर बर्गर के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।
बर्गर को आधा काटने के फायदे
- पकड़ने में आसानी होती है।
- फिलिंग बाहर निकलने की संभावना कम होती है।
- सॉस और सब्जियां बिखरती नहीं हैं।
- खाने के दौरान कम गंदगी होती है।
ये भी पढ़ें- सिर्फ 10 मिनट में तैयार होगी बटन इडली चाट, इस ट्रिक से बनेगी एकदम सॉफ्ट
बर्गर को उल्टा करके खाने की ट्रिक
अगर आप बर्गर को काटना नहीं चाहते हैं, तो उसे हल्का उल्टा करके भी खा सकते हैं। दरअसल, बर्गर का ऊपरी बन आमतौर पर थोड़ा मोटा और मजबूत होता है। जब आप उसे नीचे की तरफ रखते हैं, तो वह फिलिंग को बेहतर सपोर्ट देता है और सामग्री बाहर निकलने से बचती है।
सही पकड़ भी है बेहद जरूरी
बर्गर खाते समय उसे सही तरीके से पकड़ना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। शेफ के मुताबिक, तीन उंगलियां ऊपर की तरफ रखें और अंगूठे व छोटी उंगली से नीचे वाले हिस्से को सपोर्ट दें। इससे बर्गर पर आपकी पकड़ मजबूत बनी रहती है और वह आसानी से फिसलता नहीं है।
बर्गर पकड़ते समय रखें इन बातों का ध्यान
- दोनों हाथों का इस्तेमाल करें।
- बर्गर को बहुत ज्यादा न दबाएं।
- छोटी और संतुलित बाइट लें।
- धीरे-धीरे खाएं ताकि फिलिंग अपनी जगह बनी रहे।
ये भी पढ़ें- बिना शक्कर-फ्रूट पाउडर के 10 मिनट में घर पर तैयार होगा बाजार जैसा क्रीमी कस्टर्ड
बाइट लेने का सही तरीका
शेफ पंकज भदौरिया बताती हैं कि बर्गर खाते समय सबसे पहले ऊपर वाले बन का हिस्सा मुंह में आना चाहिए, फिर पैटी और आखिर में नीचे वाला बन। इससे हर बाइट संतुलित रहती है और बर्गर टूटता भी नहीं है। अगली बार जब आप बर्गर खाएं, तो इन आसान टिप्स को जरूर अपनाएं और बिना किसी गंदगी के इसका मजा लें।
