कुछ ऐसे व्यंजन हैं जो खास तौर पर सर्दियों में ही पसंद किए जाते हैं। राजस्थानी मक्का ढोकला ऐसा ही एक व्यंजन है। सर्दियों के मौसम में यह आम तौर पर राजस्थान के हर घर में बनाया जाता है।
कॉर्न पुलाव बहुत टेस्टी होता है। इसे बनाना बेहद आसान है। अगर रोज-रोज एक ही तरह का खाना खाते हुए आप बोर हो गए हों तो इसे बना सकते हैं।
आज इंटरनेशनल टी डे यानी अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस है। यह दिवस हर साल 15 दिसंबर को मनाया जाता है। साल 2005 में प्रमुख रूप से चाय का उत्पादन करने वाले देशों ने इंटरनेशनल टी डे मनाने की शुरुआत की। पहला इंटरनेशनल टी डे 2005 में नयी दिल्ली में मनाया गया। इसके बाद 2006 में श्रीलंका में भी यह दिवस मनाया गया।
राजस्थान में लौकी के गट्टे की सब्जी काफी मशहूर है। यह काफी स्वादिष्ट होती है। जिन लोगों को लौकी की सब्जी खाना पसंद नहीं है, वे भी इसे चाव से खाते हैं।
सूप चाहे किसी चीज का हो, फायदेमंद होता है। सूप पीने से खाने की रुचि भी बढ़ जाती है। अक्सर लोग कई तरह की सब्जियों का सूप बना कर पीते हैं। ब्रोकली को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है।
सर्दियों के मौसम में अमरूद काफी मिलता है। अमरूद में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है। यह बेहद गुणकारी फल है। इसे गरीबों का सेब भी कहा जाता है। जानते हैं इसका हलवा बनाने की विधि।
चावल के साथ राजमा की सब्जी खाना लोग काफी पसंद करते हैं। यह फूड लगभग पूरे देश में पॉपुलर है। राजमा स्वादिष्ट तो होता ही है, इसमें काफी प्रोटीन भी होता है। इसलिए भोजन में इसे शामिल करना अच्छा माना गया है।
बनाना-मिल्क शेक हेल्थ के लिहाज से काफी अच्छा होता है। वैसे, कई लोग वजन बढ़ने के डर से इसे पीना पसंद नहीं करते, लेकिन बच्चों के लिए यह काफी फायदेमंद होता है।
सर्दियों के मौसम में सरसों का साग अक्सर हर घर में बनता है। मक्के की रोटी के साथ सरसों के साग का स्वाद कुछ खास ही होता है। जानें कैसे बनाएं सरसों का साग।
चुकंदर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। अक्सर सलाद के रूप में लोग इसे खाते हैं। कुछ लोगों को इसका टेस्ट पसंद नहीं आता। चुकंदर में विटामिन के साथ कई मिनरल्स पाए जाते हैं जो हेल्थ को ठीक रखते हैं।