Fenugreek Potato Paratha Tips: सर्दियों में गुब्बारे सा फूला हुआ आलू मेथी पराठा बनाना चाहते हैं? शेफ कुनाल कपूर के बताए आसान टिप्स अपनाएं। जानें मेथी काटने से लेकर स्टफिंग तक की सही ट्रिक, जिससे पराठे बनेंगे सॉफ्ट और परफेक्ट।

सर्दियों के मौसम में हफ्ते में एक से दो बार जब तक आलू पराठा ना बने, मौसम का पता ही नहीं चलता। अगर आपके घर में भी मेथी पराठे ज्यादातर खाये जाते हैं, तो आप को इसे बनाने का सही तरीका जरूर जान लेना चाहिए। अगर पराठे में सही तरीके से स्टफिंग ना की गई हो या फिर मेथी की पत्तियों को सही तरीके से ना चॉप किया जाए, हो तो पराठा फूला हुआ नहीं बनता है। शेफ कुनाल कपूर ने आलू मेथी पराठा बनाने के सिंपल टिप्स बताएं हैं। तो आइए जानते हैं कि गुब्बारे सा फूला हुआ मेथी पराठा बनाने के लिए किन टिप्स को अपनाना चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेथी को काटने से पहले धुलें

मेथी आलू पराठा बनाते समय आपको कभी भी मेथी काटने के बाद नहीं धोनी चाहिए वरना मेथी गीली रहती है और परांठा अच्छा नहीं बनता। मेथी को पहले अच्छी तरीके से धुल कर सुखा लें और फिर पत्तियों तोड़ने के बाद काटे। इन पत्तियों को आपको सीधे के गेंहू आटे में मिलाकर गूथना है।

कम पानी से गूंथे सॉफ्ट आटा

शेख कुनाल कहते हैं कि जब आटे में मेथी मिलाई जाती है, तब आपको थोड़ा-थोड़ा आटा मिलाना चाहिए वरना आटा गीला हो जाएगा। अच्छी तरीके से मेथी और गेहूं के आटे को मिलाकर सॉफ्ट डो तैयार कर लें।

और पढ़ें: Senior Citizen Diet: बुजुर्गों को रात में क्या खिलाएं? जानिए 5 बेस्ट लाइट डिनर

ज्यादा आलू भरने की न करें गलती

अगर आप फूले हुए आलू मेथी के पराठे बनाना चाहते हैं, तो ध्यान रखिए की आलू की स्टफिंग को ज्यादा ना भरें वरना बेलते समय पराठा फट जाएगा और गुब्बारे की तरह बिल्कुल भी नहीं फूलेगा, तो इसलिए पेड़े के साइज के अनुसार ही उसमें स्टफिंग भरें।

View post on Instagram

सेंकते समय हल्का सा दबाव जरूरी

स्टफिंग करने के बाद हल्के हाथों से पराठे को गोल बेल लीजिये। अब मीडियम आंत पर तवा चढ़ाएं और जब तवा हल्का सा गर्म हो जाए, तो उसमें थोड़ा सा घी लगाने के बाद पराठा डालें। पराठे को दोनों तरफ से हल्का सिक जाने के बाद चमचे या कलछी की मदद से घी लगाएं और हल्का सा दाब डालें। ऐसा करने से पराठा फूल जाएगा।

और पढ़ें: Fish Price: 50 रुपए से भी कम की ये 5 मछलियां, स्वाद और सेहत में हैं बेमिसाल