Tiranga dish: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का रंग लाने के लिए घर पर बनाएं तिरंगा डिश। जानें आसान रेसिपी जैसे तिरंगा फिरनी, तिरंगा सैंडविच और तिरंगा सलाद, जो आपके जश्न को और खास बना देंगी।

Tiranga Dish Recipe in Hindi: नेशनल फेस्टिव 15 अगस्त सभी भारतवासियों के लिए खास दिन होता है। इस दिन हर कोई देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखाई पड़ता है। घर से लेकर ऑफिस तक में रौनक छा जात है। स्वतंत्रता दिवस को ज्यादा खास बनाने के लिए आप स्वादिष्ट तिरंगा डिश बनाकर घरवालों के चेहरे पर दोगुनी खुशी ला सकती हैं। अगर अब तक आने तिरंगा डिश ट्राई नहीं की है तो यहां जानिए 4 तिरंगा रेसिपी के बारे में। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तिरंगा फिरनी कैसे बनाएं?

  • चीनी -1 कप
  • दूध- 1 लीटर
  • जोहा चावल - 200 ग्रीम
  • केसर 
  • सूखे मेवे
  • इलायची की फली
  • ऑर्गेनिक फूड कलर (हरा, नारंगी)
View post on Instagram
  • Step 1: 15 अगस्त के दिन आप तीन रंगों की फिरनी बनाकर तैयार कर सकती हैं। फिरनी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को 1 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें और फिर जोहा चावल को दरदरा पीस लें।
  • Step 2: एक पैन में दूध चढ़ाएं और दरदरे चावल को 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर केसर और चीनी मिला दें। अब चावल को तब तक पकाना हैं, जब तक कि यह पूरी तरीके से पक ना जाए और दूध गाढ़ा ना हो जाए।
  • Step 3: अब तीन प्याली में सफेद फिरनी निकालें बाकी दो प्याली में नारंगी और हरा रंग मिला लें। तैयार है तिरंगा फिरनी।

तीन रंगों का बनाएं पुलाव

आप 15 अगस्त के लिए सफेद पुलाव में तीन रंग मिलाकर स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं। गाजर को ग्रेड कर लें और शिमला मिर्च को लंबाई में काट लें। फिर एक कढ़ाई में तेल डालें और जीरा डालकर गाजर और शिमला मिर्च मिलाएं। फिर पुलाव डालकर पानी मिलाएं। 8 मिनट में तैयार हैं स्वादिष्ट तिरंगा पुलाव।

और पढ़ें: एयर फ्रायर महीनाभर भी नहीं चलेगा, 7 गलतियां आप ना करें

तैयार करें तीन रंगों के लेयर वाली सैंडविच

View post on Instagram
  • तिरंगा सैंडविच बनाने के लिए आपको गाजर और चीज को मिलाकर स्प्रेड क्रीम तैयार करनी पड़ेगी। सबसे पहले ब्रेड के ऊपर बटर लगाएं।
  • फिर उसके ऊपर गाजर और चीज को मिलाकर बनाई गई स्प्रेड क्रीम लगाएं। इसके ऊपर एक और ब्रेड लगाएं।
  • अब सैंडविच को स्वादिष्ट बनाने के लिए ग्रीन चटनी लगाएं। ऐसा आप 3 से 4 लेयर में करें। इसके बाद ब्रेड की साइड को काट दें। स्वादिष्ट तिरंगा सैंडविच तैयार है।

तिरंगा सलाद बनाना है बेहद आसान

इंडिपेंडेंस डे पर अगर आसान तिरंगा रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं तो तीन कलर का सलाद बना सकती हैं। मूली, गाजर और खीरे को किसी भी आकार में काट लें। अब इन्हें एक प्लेट में तिरंगे के रंग के अनुसार सजा दें। तैयार है आपका तिरंगा स्वादिष्ट सलाद।

और पढ़ें: Kitchen Hacks: बरसात में कीड़ों से बचाएं आटा, कंटेनर में डालें ये 3 घरेलू चीजें