- Home
- Lifestyle
- Health
- मुंह का सूखना 5 गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं चेतावनी वाले लक्षण, पहचाने और कराएं ट्रीटमेंट
मुंह का सूखना 5 गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं चेतावनी वाले लक्षण, पहचाने और कराएं ट्रीटमेंट
कई लोग कभी भी अपने लार या मुंह को हेल्दी रखने की दिशा में अहम कदम नहीं उठाते हैं। लेकिन लगातार ड्राई मुंह होना कई गंभीर बीमारियों के संकेत हो सकते हैं। जिसे पहचानना जरूरी होता है। आइए बताते हैं उनके बारे में।

ड्राई माउथ यानी शुष्क मुंह को लोग एक सामान्य लक्षण लोग मानते हैं और उसे अक्सर अनदेखा करते हैं। लेकिन ये पांच गंभीर बीमारियों के लिए एक चेतावनी हो सकता है। ब्रिटेन के एक डेटिस्ट ने इसे लेकर चेतावनी दी है। बैनिंग डेंटल ग्रुप के डॉ आजाद एरुमुलू ने कहा कि लगातार मुंह सूखना अक्सर शरीर में कहीं और कुछ गलत होने का संकेत हो सकता है।

उन्होंने कहा कि एक सूखा मुंह इस बात का संकेत हो सकता है कि शरीर में कहीं कुछ ठीक नहीं हैं। यह मुंह में चिपचिपान, सूखा या गले में खराश, चबाने या निगलने में कठिनाई या सांसों की बदबू के जैसे लक्षणों के साथ दिखाई दे सकता है।
मुंह का सूखना इन पांच बीमारियों के लक्षण हो सकता है-
स्ट्रोक
डायबिटीज
अल्जाइमर
एचआईवी
सजोग्रेन सिंड्रोम
वह स्थिति जहां हमारी लार ग्रंथियां मुंह को नम रखने के लिए पर्याप्त लार का उत्पादन करने में विफल रहती हैं, उसे ज़ेरोस्टोमिया के रूप में जाना जाता है।
मिरर से बातचीत में डॉ एरुमुलू ने कहा कि डेटिंस्ट को केवल ओरल हेल्थ की देखभाल के लिए नहीं ट्रेनिंग दी जाती है, बल्कि हमें आपके सामान्य स्वास्थ्य के साथ कुछ व्यापक समस्याओं का पता लगाने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाता है। अपने स्वयं के स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रखना महत्वपूर्ण है और यदि आपको मुंह सूखने के लगातार लक्षण दिखाई देते हैं, तो आपको इसे अपने डॉक्टर से बताना चाहिए।
वो कहते हैं कि हमारी थूक हमारे ओरल हेल्थ में अहम भूमिका निभाता है। क्योंकि यह बैक्टीरिया द्वारा उत्पादित एसिड को बेअसर करने में मदद करता है और खाद्य कणों को भी धोता है।यह दांतों की सड़न को रोकने के लिए भी आवश्यक है, और इसमें महत्वपूर्ण एंजाइम भी होते हैं। पाचन क्रिया में यह सहायक होते हैं।
डॉक्टर कहते हैं कि हर छह महीने पर अपने डेंटिस्ट के पास जरूर जाना चाहिए ताकि आपके ओरल हेल्थ के साथ-साथ शरीर में होने वाली अन्य दिक्कत को भी पहचान सकें।दिन में दो बार फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से अपने दांतों को दो मिनट तक ब्रश करने की सलाह देते हैं, साथ ही नियमित रूप से फ्लॉसिंग और माउथवॉश का उपयोग करने के लिए कहा जाता है।
और पढ़ें:
ये 6 आदतें नींद को कर सकती हैं बर्बाद, मौत की तरह देगी धकेल!
मरने वाले लोगों के दिमाग में होती है रहस्यमय हलचल, सांइटिस्ट का खुलासा
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.