Fatty Liver Foods: गट डॉक्टर ने बताए फैटी लीवर के लिए 3 अच्छे और खराब फूड्स
Best and Worst Fatty Liver Foods: फैटी लीवर की समस्या में सही डाइट बेहद जरूरी है। जानिए फैटी लीवर के लिए अच्छे और खराब फूड्स—मिलेट्स, नट्स, सीड्स और ऑलिव ऑयल क्यों फायदेमंद हैं, जबकि सफेद ब्रेड, प्रोसेस्ड स्नैक्स आदि क्यों नुकसानदायक हैं।

फैटी लीवर के लिए अच्छे और खराब फूड्स
आजकल ज्यादातर लोग फैटी लीवर की समस्या से जूझ रहे हैं। अगर समय पर खानपान पर ध्यान न दिया जाए, तो समस्या गंभीर हो जाती है। गंभीर समस्या में लीवर फेल भी हो सकता है। गट डॉक्टर सौरभ सेठी ने फैटी लिवर पेशेंट्स के लिए अच्छे और खराब फूड्स के बारे में बताया है, जो आपके लिए जानना भी बेहद जरूरी है।

फैटी लिवर के लिए बेस्ट ऑलिव ऑयल
अगर आपको फैटी लीवर की समस्या है, तो वह आप ऑलिव ऑयल का चुनाव कर सकते हैं। यह सभी तरह के खाने के लिए बेस्ट माना जाता है। इसे शरीर को गुड फैट मिलता है और लिवर में चर्बी नहीं जमती है।
फैटी लीवर के लिए वर्स्ट रीहीट सीड ऑयल
फैटी लीवर की समस्या होने पर दोबारा गर्म किए गए तेल का इस्तेमाल भी नहीं किया करना चाहिए। सीड्स ऑयल को दोबारा गर्म करने से उनकी क्वालिटी खराब हो जाती है और यह शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।
Good foods: मिलेट्स
मिलेट्स में ज्वार, बाजरा, रागी आदि का इस्तेमाल फैटी लिवर पेशेंट के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि यह लीवर में चर्बी को घटाने का काम करते हैं और मेटाबॉलिज्म सुधारते हैं। साथ ही मिलेट्स खाने से शरीर में सूजन भी कम होती है और पाचन बेहतर होता है।
Worst Foods: सफेद ब्रेड
शरीर में बहुत तेजी से सफेद ब्रेड शुगर में बदल जाती है। जब ब्लड शुगर तेजी से बढ़ती है, तो शरीर ज्यादा इंसुलिन बनाता है। ज्यादा शुगर धीरे-धीरे फैट में बदलकर लीवर में जमने लगता है। इस कारण से फैटी लीवर की समस्या अधिक बढ़ जाती है।
और पढ़ें: पेट हल्का फील कराएगा 5 चीजों से बना नेहा धूपिया का एंटी ब्लोटिंग ड्रिंक
Worst Foods: 10 इंग्रीडिएंट्स से बने स्नैक्स
फैटी लिवर की समस्या है तो आपको 10 इंग्रीडिएट्स से बने प्रोसेस्ड फूड्स, चिप्स, बेवरेज आदि का सेवन बिल्कुल बंद कर दें। ये न सिर्फ अनहेल्दी फैट से भरे होते हैं बल्कि ज्यादा नमक और शक्कर का भी इस्तेमाल किया जाता है।
Good foods: नट्स एंड्स सीड्स
अगर फैटी लीवर की हेल्थ को अच्छा बनाना चाहते हैं, तो आपको खाने में नट्स जैसे कि बादाम, काजू, अखरोट के साथ ही सीड्स जैसे कि चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स आदि जोड़ना होगा।
और पढ़ें: Face Puffiness: सुबह उठते ही चेहरा दिखता है फूला हुआ, तो इन 3 चीजों का करें सेवन
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.