Heart Health: नाखून पर गुलाबी-सफेद लहरें दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। यह हृदय के लीक वाल्व या गंभीर हृदय रोग का संकेत देता है। इसलिए समय पर इलाज जरूरी। 

Heart Health Sign: बॉडी के अंदर कौन-कौन सी बीमारी पल रही है, इसके छोटे-छोटे संकेत पहले ही मिलने लगते हैं। जिस पर ध्यान देना जरूरी है। एक असामान्य लक्षण से आपके हृदय की गंभीर समस्या का संकेत मिल सकता है। लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि यदि वे अपने नाखूनों पर दबाव डालने पर यह विशेष संकेत देखें, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से सहायता लेनी चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्विन्के साइन क्या है?

फुट और एंकल सर्जन, डॉक्टर डाना ब्रेसम्स के अनुसार, नाखून के नीचे 'धड़कते हुए' गुलाबी और सफेद रंग के दिखाई देना एक गंभीर हार्ट की समस्या का संकेत हो सकता है। यह लक्षण मेडिकल क्षेत्र में क्विन्के साइन (Quincke's sign) के नाम से जाना जाता है और यह बताता है कि आपके हृदय का वाल्व लीक हो सकता है। डॉक्टर ने चेतावनी दी कि बिना समय पर इलाज के यह हृदय की विफलता और यहां तक कि हृदय गति रुकने तक का कारण बन सकता है।

कुछ ब्लड हार्ट में वापस आ जाते हैं

डॉक्टर ब्रेसम्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में क्विन्के साइन के बारे में और जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि अगर आप अपने नाखूनों में ऐसा देखें, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि यह क्विन्के साइन है। इसे आप अपने उंगली या पैर की नाखून पर हल्का दबाव डालकर देख सकते हैं। यदि नाखून के नीचे के छोटे रक्त वाहिकाओं में पल्स या धड़कन दिखाई दे, तो यह एओर्टिक वाल्व की असमर्थता का संकेत है। इस सिचुएशन में हार्ट का एओर्टिक वाल्व पूरी तरह से बंद नहीं होता, जिससे शरीर में ब्लड पहुंचने के बजाय कुछ ब्लड हार्ट में वापस आ जाता है।

और पढ़ें: Benefits of Sweating: शर्म या बदबू नहीं, पसीना निकलने से शरीर को मिलते हैं ये शानदार फायदे

नाखून के इस लक्षण को लेकर अध्ययन और केस

डॉक्टर ने चेतावनी दी कि यह हार्ट फेलियर या यहां तक कि अचानक हृदय मृत्यु का कारण बन सकता है।2021 में ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक केस स्टडी में 74 वर्षीय मरीज में क्विन्के साइन देखा गया। मरीज को सांस लेने में कठिनाई, वजन बढ़ना, सूजन (एडेमा) और गर्दन की नसों में दबाव जैसी अन्य समस्याएं भी थीं। परिणामस्वरूप, उन्हें कंजेस्टिव हार्ट फेल्योर का डायग्नोसिस और ट्रीटमेंट मिला।

View post on Instagram

दिल पर ज्यादा दबाव पड़ रहा है

क्विन्के पल्स में नाखून के नीचे खून की नसें दिल की धड़कन के साथ लाल और सफेद दिखने लगती हैं। यह ज्यादातर गंभीर हार्ट वाल्व की खराबी से जुड़ा होता है, लेकिन एओर्टा की रुकावट या ज्यादा काम कर रहे दिल की बीमारी में भी दिख सकता है। अगर किसी मरीज को हार्ट फेल्योर के लक्षण हों और क्विन्के पल्स दिखाई दे, तो यह संकेत हो सकता है कि दिल पर ज्यादा दबाव है।

हृदय विफलता के अन्य चेतावनी संकेत

  • सांस लेने में कठिनाई
  • टखनों और पैरों में सूजन
  • चक्कर या बेहोशी
  • लगातार खांसी, जो रात में बढ़ सकती है
  • सांस में सीटी जैसी आवाज (Wheezing)
  • पेट फूलना
  • भूख में कमी
  • वजन बढ़ना या घटना
  • भ्रम या मानसिक अस्थिरता
  • तेज हृदय गति
  • धड़कन का अनियमित, जोरदार या फड़फड़ाना

इसे भी पढ़ें: Cracked Heels: फटे हुए हील्स भी होंगे रिपेयर, माने डॉ. माधुरी अग्रवाल की सलाह कभी नहीं फटेंगे पैर