Male Infertility में कमी को दूर करने के लिए चीनी वैज्ञानिकों ने स्टेम सेल्स से स्पर्म बनाकर हेल्दी बच्चे पैदा किए हैं। जानिए ये नई खोज इंसानों के लिए कैसे फायदेमंद हो सकती है।

Male Infertility: मेल इनफर्टिलिटी के कारण बच्चे पैदा होने में समस्या होती है। इस समस्या को देखते हुए चीनी साइंटिस्ट ने स्टेम सेल्स की मदद से स्पर्म बनाएं हैं। साइंटिस्ट ने लैब रिचर्स के दौरान पाया कि चूहों के हेल्दी बच्चे भी इस प्रोसेस से हुए हैं। वैज्ञानिकों की नई रिसर्च से उन लोगों में उम्मीद की किरण पैदा हो गई है जो पिता बनने में असमर्थ हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्टेम सेल्स ऐसे खास सेल्स होते हैं तो आसानी से किसी दूसरी सेल्स का रूप ले सकते हैं। स्टेम सेल्स को लैब में स्पर्म सेल्स में चेंज किया जाता है। फिर स्पर्म सेल्स को चूहे के अंडे से फर्टिलाइज कराया गया। इस तरह से स्पर्म सेल्स की मदद से हेल्दी बच्चे पैदा हुए।

इंसानों के लिए क्यों मददगार है नई खोज

चूहों पर किया गया सफल एक्सपेरीमेंट कहीं न कहीं इंसानों में भी उम्मीद की एक किरण जगाता है। जो कपल बायोलॉजिकल बच्चे कंसीव नहीं कर पा रहे हैं उनके लिए नई खोज लाभकारी साबित हो सकती है।

मेल इनफर्टिलिटी क्यों होती है?

पुरुषों में इनफर्टिलिटी के कारण कम मात्रा में स्पर्म का उत्पादन होता है। साथ ही पुरानी चोट, कोई स्वास्थ्य समस्या या फिर अन्य कारण से इनफर्टिलिटी की समस्या पैदा हो जाती है। कई बार लाइफस्टाइल चेंज के कारण भी पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या पैदा हो जाती है। अगर कुछ बातों पर ध्यान रखा जाए तो इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है।

  • इनफर्टिलिटी को दूर करने के लिए स्मोकिंग के साथ ही एल्कोहल का सेवन बंद कर देना चाहिए।
  • खाने में हेल्दी फूड्स शामिल करने चाहिए।
  • रोजाना एक्सरसाइज से भी इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है।
  • डॉक्टर जांच के बाद ही इनफर्टिलिटी की वजह बता सकते हैं। आपको डॉक्टर से जांच करानी चाहिए ताकि कारण जानकर इनफर्टिलिटी का इलाज कराया जा सके।