Navratri vrat foods: नवरात्रि व्रत में रोजाना तली-भुनी चीजें, साबूदाना, आलू, पैक्ड नमकीन और मीठे स्नैक्स खाने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। 9 दिन लगातार इन फूड्स का सेवन न करें और हेल्दी फलाहारी विकल्प अपनाएं।

Navratri Vrat Foods To Avoid: नवरात्रि व्रत के दौरान लोग फलाहारी का सेवन करते हैं। फलाहारी में अनाज, प्यास-लहसुन, नॉनवेज आदि को नहीं शामिल किया जाता है। व्रत में एनर्जी को बनाए रखने के लिए लोग तली-भुनी चीजों से लगाकर फ्रूट्स और फलों के जूस का सेवन करते हैं। भले ही नवरात्रि के दौरान कम खाना खाया जाता हो लेकिन अधिक फ्राइड फूड्स से लगाकर मीठी चीजों का सेवन आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। अगर आप भी नवरात्रि के 9 दिन एक ही जैसा खाना खाएंगे, तो इससे आपको फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचेगा। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के 9 दिन किन फूड्स को लगातार नहीं खाना चाहिए।

नवरात्रि व्रत में किन फूड्स से रहना चाहिए दूर?

  1. अगर आपको डायबिटीज है या फिर मोटापा है, तो आपको नवरात्रि के 9 दिन साबूदाना का सेवन करने से बचना चाहिए। साबूदाने में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है। जैसे ही इसका सेवन किया जाता है, तो रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ जाती है। आप कभी कभार साबूदाना का सेवन कर सकते हैं।
  2. कुछ लोग व्रत के दौरान आलू का भी अधिक सेवन करते हैं। आलू भी कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है। भले ही आलू का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिले लेकिन आपको रोजाना अधिक आलू के सेवन से बचना चाहिए।
  3. मार्केट में फलाहारी मिक्स रेडी टू ईट नमकीन खूब मिलती है। अगर आप भी व्रत के दौरान रोज नमकीन का सेवन करते हैं, तो यह भी आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे पैक्ड फूड में नमक के साथ अधिक मात्रा में शक्कर का इस्तेमाल किया जाता है।
  4. व्रत के दौरान शाम के खाने या पर लंच के दौरान ज्यादातर लोग कुट्टू के आटे, सिंघाड़े के आटे या फिर राजगिरा के आटे के पकौड़े या फिर पूड़िया बनाते हैं। यह डीप फ्राईड होती हैं। आप इसका दूसरा ऑप्शन भी चुन सकते हैं, जिसमें अधिक तेल का इस्तेमाल ना हो। रोजाना अधिक बटर या घी के सेवन से भी बचें।
  5. स्नैक्स के रूप में रोजाना केले या आलू से बने चिप्स खाने से भी बचना चाहिए। 

और पढ़ें: नवरात्रि में कुट्टू आटा खाने से दिल्ली में 200 लोग हुए बीमार, जाने क्या रखें सावधानियां

डायबिटीज या बीपी पेशेंट्स रखें खास ख्याल

अगर आपको डायबिटीज या हाई बीपी की समस्या है, तो नवरात्रि व्रत के दौरान खास ख्याल रखने की जरूरत है। ऐसे फूड्स बिल्कुल ना खाएं, जो अचानक से ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ा दें। आपको रोजाना बदल कर फूड्स खाने चाहिए। खाने में प्रोटीन के साथ अन्य न्यूट्रिएंट्स का भी ध्यान रखना चाहिए। फ्राइड फूड खाने से बचें और फलों का जूस रोजाना पीने के बजाय फल खाएं।

और पढ़ें: Kuttu Flour Recipes: कुट्टू की 5 आसान फलाहार रेसिपी, नवरात्रि व्रत में करें ट्राय