Salman Khan: सलमान खान ने कपिल शर्मा शो में अपनी हेल्थ से जुड़ी तीन गंभीर बीमारियों का खुलासा किया—ब्रेन एन्यूरिज्म, एवी मालफॉर्मेशन और ट्राईजेमिनल न्यूराल्जिया। जानें इन बीमारियों के लक्षण और खतरे।

Salman Khan Health: नेटफ्लिक्स के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में सलमान खान ने फैंस को खूब हंसाया। जहां फैंस सलमान खान के निजी जीवन के बारे में जानने के लिए आतुर दिखें वहीं सलमान ने भी ऐसे कई खुलासे किए जिससे कि फैंस चौंक गए। सलमान खान ने अपनी हेल्थ की तीन ऐसी कंडीशंस के बारे में शो में बताया जो वाकई फैंस को उदास कर गई। आइए जानते हैं सलमान खान किन हेल्थ कंडीशन से जूझ रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ब्रेन एन्यूरिज्म से पीड़ित हैं सलमान खान

रक्त वाहिका की दीवार में जब गुब्बारे जैसा उभार बन जाता है तो वाहिकाएं कमजोर हो जाती हैं।इस कारण से रक्त वाहिकाओं के कभी भी फटने या फिर फैलने की आशंका रहती है। अमेरिकन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजिक डिसऑर्डर एंड स्ट्रोक के अनुसार सेरेब्रल न्यूरिज्म नस का एक कमजोर हिस्सा होता है जहां पर खून भर जाता है। ऐसा हिस्सा कभी भी फट सकता है।

 एन्यूरिज्म बीमारी के कारण शरीर के विभिन्न हिस्सों की रक्त वाहिकाओं पर असर पड़ता है जिसमें मस्तिष्क, महाधमनी और अन्य धमनियां भी शामिल होती हैं। एन्यूरिज्म बीमारी एक गंभीर स्वास्थ्य जोखिम है जिसकी प्रारंभिक पहचान करके उपचार की आवश्यकता होती है। सलमान खान ब्रेन एन्यूरिज्म से पीड़ित हैं जिसका ट्रीटमेंट चल रहा है। बीमारी को इसलिए भी अधिक गंभीर माना जाता है क्योंकि ब्रेन एन्यूरिज्म के लक्षण दिखाई नहीं पड़ते हैं।

एवी मालफॉर्मेशन हेल्थ कंडीशन

अमेरिकन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजिक डिसऑर्डर एंड स्ट्रोक के अनुसार एवी मालफॉर्मेशन ऐसी हेल्थ कंडीशन है जिसमें आर्टरीज या धमनियां नसों के साथ उलझ जाती हैं। इस कारण से इनका जुड़ाव ठीन नहीं होता है। सलमान एवी मालफॉर्मेशन हेल्थ कंडीशन से भी जूझ रहे हैं।

एवी मालफॉर्मेशन के कारण सिर दर्द की समस्या, अचानक से दौरे आना, खून बहाना या फिर न्यूरोलॉजिकल हेल्थ कंडीशन का सामना भी करना पड़ सकता है। दिमाग में ब्लड फ्लो में गड़बड़ी के कारण यह सब लक्षण दिखाई पड़ते हैं।

क्रॉनिक पेन डिसऑर्डर ट्राईडेमिनल न्यूराल्जिया

सलमान खान ट्राईडेमिनल न्यूराल्जिया जैसी क्रॉनिक पेन डिसऑर्डर का भी सामना कर रहे हैं। इस बीमारी के कारण सलमान के चेहरे में अचानक से दर्द होता है।