MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • Pregnancy Summer Diet : गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं को जरूर खाने चाहिए ये 5 फूड्स

Pregnancy Summer Diet : गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं को जरूर खाने चाहिए ये 5 फूड्स

summer diet chart for pregnant women: प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है। लेकिन इस दौरान शारीरिक और मानसिक बदलाव की वजह से उनका मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन होता रहता है। जो गर्मी के मौसम में ज्यादा बढ़ जाता है।

3 Min read
Nitu Kumari
Published : Apr 06 2023, 10:14 AM IST| Updated : Apr 06 2023, 11:31 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Getty

गर्भवती महिला को गर्मी ज्यादा लगती है इसलिए उन्हें और भी परेशानी होती है। इस मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना पड़ता है। डाइट को लेकर सावधानी बरतनी होती है। पोषण से भरपूर भोजन को इस दौरान खाना चाहिए ताकि मां और उसे गर्भ में पल रहे बच्चे को पोषण मिल सकें। आइए बताते हैं वो 5 फूड्स जिसे गर्भवती महिला को जरूर डाइट में शामिल करना चाहिए। ताकि पोषण के साथ-साथ अंदर से वो कूल भी रह सकें।

27
Image Credit : Getty

आम में सेहत का खजाना

आम स्वाद और पोषण से भरपूर गर्मी का फल है। इसमें विटामिन ए और सी का भंडार होता है।ये विटामिन बच्चे की आंखों के विकास और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए आवश्यक होते हैं। आम फाइबर से भी भरपूर होते हैं, जो गर्भावस्था के दौरान कब्ज को रोकने में मदद कर सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को आम को नाश्ते के रूप में लेना चाहिए। दही या फिर दलिया में वो टॉपिंग के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं।

37
Image Credit : Getty

टमाटर के हैं कई फायदे

टमाटर एक और गर्मियों का भोजन है जिसे गर्भवती माताओं को नहीं छोड़ना चाहिए। वे विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो बच्चे की प्रतिरक्षा प्रणाली के विकास के लिए आवश्यक है। टमाटर लाइकोपीन से भी भरपूर होता है, एक एंटीऑक्सिडेंट जो कुछ प्रकार के कैंसर को रोकने में मदद कर सकता है। गर्भवती महिलाओं को टमाटर को सलाद, सैंडविच में शामिल कर सकती हैं । सूप बनाकर भी इसका सेवन कर सकती हैं।

47
Image Credit : Getty

तरबूज से रहें खुद को कूल

तरबूज एक फ्रेश समर फूड है जो विटामिन सी, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह एंटीऑक्सिडेंट से भी भरा होता है। जो इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है। रोग से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा तरबूज में 92% पानी होता है, जो इसे गर्मी के महीनों के दौरान डिहाइड्रेशन को दूर करता है। गर्भवती महिलाओं को तरबूज नाश्ते के रूप में हर दिन लेना चाहिए। सलाद में भी इसे ले सकती हैं।

57
Image Credit : Getty

दही के गुण हैं अनेक

दही कैल्शियम का भंडार है। जो बच्चे की हड्डियों और दांतों की बढ़ोतरी और विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह प्रोबायोटिक्स से भी भरा होता है जो पाचन में सुधार और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को दही दिन में एक बार जरूर खाना चाहिए।

67
Image Credit : Getty

पत्तेदार साग

पालक, केल, और अरुगुला जैसे पत्तेदार साग फोलेट, आयरन और विटामिन के जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरे होते हैं। ये पोषक तत्व बच्चे की वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक होते हैं। पत्तेदार सब्जियां फाइबर से भी भरपूर होती हैं, जो गर्भावस्था के दौरान कब्ज को रोकने में मदद कर सकती हैं। गर्भवती महिलाएं सलाद के रूप में पत्तेदार साग का आनंद ले सकती हैं, उन्हें स्मूदी में शामिल कर सकती हैं।

77
Image Credit : Getty

गर्मी के दिन में प्रेग्नेंट महिला को सामान्य से ज्यादा पानी पीना चाहिए।ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो।

नोट- ये पांच समर फूड जरूरी पोषक तत्वों से भरे होते हैं। जो प्रेग्नेंसी को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं। लेकिन डाइट में किसी भी तरह के बदलाव से पहले अपने डॉक्टर से जरूर बात कर लें।

और पढ़ें:

यहां मां-बेटी बन जाती हैं सौतन, एक ही आदमी से होती है दोनों की शादी

गर्मियों में नहीं होगी कोई भी स्किन प्रॉब्लम, बस इस्तेमाल करें ये 7 होममेड फेस पैक

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved