करी पत्ता सिर्फ़ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फ़ायदेमंद है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर वज़न घटाने तक, ये कई बीमारियों से लड़ने में मददगार है।

हेल्थ डेस्क. खाना यदि मजेदार नहीं है और इसे मजेदार बनाना है तो इसमें करी पत्ता डालकर स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। दाल, पोहा, रायता, सब्जी या कई अन्य खाने की चीजों में करी पत्ता डालकर इनका जायका बदला जा सकता है। हालांकि, ज्यादातर लोग ऐसा करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि करी पत्ता सिर्फ खाने को ही स्वादिष्ट नहीं बनाता बल्कि आपकी हेल्द के लिए भी फायदेमंद है। इसके ऐसे-ऐसे फायदे हैं, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। तो आइए, जानते हैं करी पत्ता के फायदे...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. करी पत्ता करता है कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

आपको बता दें कि करी पत्ता खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। ये गुड कोलेस्ट्रॉल को नेचुरल तरीके से बढ़ाता है और दिल का भी खास ध्यान रखता है।

2. करी पत्ता मॉर्निंग सिकनेस करेगा कंट्रोल

डॉक्टरों का मानना है कि करी पत्ता अगर सुबह खाली पेट खा लिया जाए तो इससे मॉर्निंग सिकनेस कम होती है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस ज्यादा होती है। ऐसे में उन्हें खाली पेट करी पत्ता खाना चाहिए।

ये भी पढ़ें...

5 बीमारियां हो जाएंगी छूमंतर, किचन में मौजूद 1 बारीक मसाला दिखाएगा कमाल

3. डाइजेशन में मददगार करी पत्ता

अगर आप रोज करी पत्ता खाते हैं तो इससे आपको खाना डाइजेस्ट करने में आसानी होगी। वहीं, इसे खाने से आंतों की सूजन भी कंट्रोल में रहेगी।

4. वजन कंट्रोल करेगा करी पत्ता

करी पत्ता में वजन कंट्रोल करने के अद्भुत गुण हैं। करी पत्ता में कार्बेजोल और एल्कलाइन होते हैं, जो वजन को बढ़ने से रोकते हैं। इसे यदि रोज खाया जाए तो वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इतना ही नहीं इससे बॉडी में जमा फैट बर्न होते हैं। एक गिलास पानी में 10-15 करी पत्ता डालकर इसे कुछ देर बाद उबाल लें। फिर इसमें आधा नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पी लें, आपको 2 हफ्ते में असर नजर आएगा।

5. करी पत्ता से डायबिटीज कंट्रोल

करी पत्ता का सबसे बेस्ट फायदा ये है कि यह डायबिटीज को कंट्रोल में रखता है। शुगर के मरीजों को इसे रोजाना खाना चाहिए। इतना ही नहीं करी पत्ता लीवर को साफ रखने में मदद करता हैं।

ये भी पढ़ें...

बॉडी में कोलेस्ट्रॉल नहीं होगा बेकाबू, बस सुबह उठते ही कर लें ये काम

नाश्ते में पालक की 5 टेस्टी डिश, बिना मुंह बनाएं चट कर जाएंगे बच्चे