- Home
- Lifestyle
- Health
- क्या है फीमेल कंडोम और कैसे किया जाता है इसका इस्तेमाल, आइए जानते हैं डिटेल्स में
क्या है फीमेल कंडोम और कैसे किया जाता है इसका इस्तेमाल, आइए जानते हैं डिटेल्स में
हेल्थ डेस्क. पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी मार्केट में कंडोम मौजूद है। गर्भ से बचने और यौन संचारित रोगों के जोखिम को कम करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई महिलाओं को इसके बारे में नहीं पता है। तो चलिए बताते हैं इसके बारे में।

गर्भनिरोध दवाओं से कैसे बेहतर है कंडोम
अनचाहे गर्भ से बचने के लिए मार्केट में गर्भनिरोधक गोलियां या फिर इंजेक्शन मौजूद हैं। लेकिन यह कहीं ना कहीं महिलाओं के हेल्थ पर असर डालता है। महिलाओं के हार्मोन्स में बदलाव होते हैं। लेकिन कंडोम के इस्तेमाल से हार्मोन्स में कोई बदलाव नहीं होता है। सेहत पर किसी तरह का साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिलता है।

लेटेक्स से बना होता है कंडोम
महिला कंडोम नरम, पतले सिंथेटिक लेटेक्स के बनाए जाते हैं। जिसे योनी के अंदर पहना जाता है। यौन क्रिया के दौरान स्पर्म और एग का मिलन नहीं होता है। जिससे अनचाही प्रेग्नेंसी से बचा जा सकता है।
पुरुष और महिला कंडोम में अंतर
महिला कंडोम भी पुरुष कंडोम की तरह ही काम करता है। यह देखने में बड़े कंडोम जैसा होता है। वजाइना में डालने वाली इसकी आंतरिक रिंग थोड़ी लचीली होती है। जबकि बाहरी रिंग वजाइना से एक इंच बाहर रहती है।
पहली दफा में हो सकती है दिक्कत
हालांकि पहली दफा में इसे योनी यानी वजाइना में डालना कठिन लगता है। लेकिन सही तरीके से लगाने पर यह काफी प्रभावशाली साबित होता है। हालांकि यौन क्रिया के दौरान अधिक आवाज आ सकती है, इसे रोकने के लिए कंडोम के अंदर चिकनाई का प्रयोग करना चाहिए।
ऐसे लगाए योनी में कंडोम
कंडोम को खोले और बंद सिरे पर छोटी सी रिंग को थोड़ा दबाकर वेजाइना के अंदर डालें। फिर इसे अंदर की तरफ धकेले। इसके बाद सुनिश्चित करें कि खिले सिरे पर बड़ी रिंग वजाइना के पास के पूरे एरिया को अच्छी तरह कवर कर रही हो।
एक बार इस्तेमाल के बाद फेंक दें
महिला कंडोम को यौन क्रिया से कुछ घंटों पहले भी लगा सकता हैं। इतना ही नहीं इसे पहनकर आप बाथरूम भी जा सकती हैं। लेकिन याद रखें। यौन संबंध बनाने के लिए बाद इसे निकालकर फेंक देना चाहिए।
गर्भधारण से 95 प्रतिशत तक सुरक्षा
महिला कंडोम को अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह गर्भधारण से 95 प्रतिशत तक सुरक्षा देता है। लेकिन इसे लगाते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि ये कभी-कभी योनी के भीतर सरक जाती है, या फिर गलत तरीके से लगाने से फट भी सकती है। महिला कंडोम को खरीदने के लिए किसी डॉक्टर के पर्चे की जरूरत नहीं होती है। हालांकि पुरुष कंडोम के मुकाबले थोड़ा महंगा होता है। लेकिन किसी भी मेडिकल स्टोर से आप इसे खरीद सकती हैं।
और पढ़ें:
पति को दे रही थी धीमा जहर, भाई बताकर प्रेमी से बनाती थी शारीरिक संबंध..चैट से खुला शर्मनाक राज
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.