वीडियो: चांद पर इस जगह उतरा था चंद्रयान-3, नासा के LRO ने ली खास तस्वीर

चंद्रयान-3 की लैंडिंग वाली जगह का फोटो नासा की ओर से साझा किया गया है। बताया गया कि यह फोटो लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (LRO) के द्वारा खींची गई है।

Share this Video

चंद्रयान-3 मिशन को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं। चांद पर सफल लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 लगातार अपने काम में लगा रहा। तमाम जानकारियां वैज्ञानिकों तक भी साझा की गई। इस बीच इसरो ने चांद की कई फोटोज भी शेयर की जो लोगों को खूब पसंद आईं। अब अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक फोटो शेयर की है। 
जिस जगह पर चंद्रयान-3 उतरा था उस जगह की फोटो को नासा ने शेयर किया है। इस फोटो को 27 अगस्त को चांद की कक्षा में घूम रहे नासा के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (LRO) के द्वारा खींचा गया है। आपको बता दें कि विक्रम लैंडर के द्वारा 23 अगस्त की शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की गई थी। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला यह पहला अंतरिक्ष यान है। 

Related Video