वीडियो: G20 Summit 2023 के लिए अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज और इटली की PM जियोर्जिया मेलोनी पहुंची दिल्ली

G20 Summit 2023 को लेकर मेहमान दिल्ली पहुंचे रहे हैं। इस बीच विदेश से आ रहे मेहमानों का स्वागत काफी हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्रियों के द्वारा यह स्वागत किया जा रहा है।

Share this Video

G20 Summit 2023 को लेकर मेहमानों के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज दिल्ली पहुंचे। इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने उनका स्वागत किया। वहीं इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी भी दिल्ली पहुंची। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जियोर्जिया मेलोनी का स्वागत कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने किया। 

Related Video