महाराष्ट्र के इगतपुरी-कसरा स्टेशनों के बीच चलती ट्रेन में लूटपाट और 20 साल की लड़की से कथित गैंग रेप (gangrape) का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने 4 बदमाशों को अरेस्ट कर लिया है, जबकि 4 फरार हैं। घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।

मुंबई. महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में लूटपाट और 20 साल की लड़की से कथित गैंग रेप (gangrape) का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे पुष्पक एक्सप्रेस में हुई। करीब 8 बदमाशों ने इगतपुरी-कसरा स्टेशनों के बीच यात्रियों को लूटा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को भी अंजाम दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने 4 बदमाशों को पकड़ लिया है, जबकि 4 अन्य की तलाश जारी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी पढ़ें-कांग्रेस नेता को सड़क पर गिराया और बेदम होने तक पीटा, 10 फ्रैक्चर आए, दोनों पैर टूटे, बिलखता रहा परिवार

यात्री आते रहे और उन्हें लूटते रहे बदमाश

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में लूटपाट और कथित गैंग रेप की घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुई। करीब 8 लुटेरे रास्ते से ट्रेन में चढ़े थे। उन्होंने इगतपुरी-कसरा स्टेशनों के बीच करीब 15-20 यात्रियों को लूटा। पुष्पक एक्सप्रेस शुक्रवार शाम करीब 6 बजे इगतपुरी स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन जैसे ही इगतपुरी स्टेशन से मुंबई की ओर बढ़ी, तो उस बीच एक सुरंग आती है। इस समय ट्रेन की स्पीड कम हो जाती है। इसी का फायदा उठाकर बदमाश ट्रेन में चढ़े। अंदर जाते ही लुटेरों ने यात्रियों की पिटाई शुरू कर दी। बदमाशों ने यात्रियों से मोबाइल और पैसे छीने। विरोध करने वाले पैसेंजरों को मारा-पीटा। लुटेरों के हाथों में बेल्ट और अन्य हथियार थे। 

यह भी पढ़ें-मां का प्यार बना बेटी के लिए अभिशाप, प्रेमी ने रेप की दी धमकी, भाई ने नहीं दिया साथ, चाची ने निभाया फर्ज

बहादुर यात्रियों ने दो लुटेरों को पकड़ा
आरोप है कि बदमाशों ने महिला यात्रियों से भी छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। कथित तौर पर एक 20 साल की लड़की से रेप भी किया। इस दौरान कुछ यात्रियों ने हिम्मत दिखाई और 2 बदमाशों को पकड़ लिया। ट्रेन जैसे ही कल्याण स्टेशन पहुंची, बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस का दावा है कि दो और लुटेरों को पकड़ लिया गया है। कल्याण जीआरपी और कल्याण रेलवे क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-2 टीचरों की हत्या के बाद आतंकवाद के खिलाफ कड़े Action को लेकर सड़क पर उतरे सिख; पहली बार दिखा इतना गुस्सा

कसारा स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने मांगी मदद
रेलवे के पुलिस कमिश्नर कैसर खालिद (Quaiser Khalid) ने बताया- पीड़िता की उम्र 20 वर्ष है। उसे हमारी महिला अधिकारी द्वारा चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले जाया गया है। वह ठीक है। हम सारे सबूत जुटा रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। हम उनके पिछले रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। आरोपी लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में इगतपुरी (औरंगाबाद रेलवे जिला) में स्लीपर बोगी डी-2 में चढ़े थे। उन्होंने रात के समय घाट क्षेत्र से वारदात को अंजाम दिया। जब ट्रेन हमारे अधिकार क्षेत्र कसारा पहुंची, तो यात्रियों ने मदद मांगी। हमने तुरंत एक्शन लेते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। आरोपियों ने 96,390 रुपए का माल लूटा है। इनमें ज्यादातर मोबाइल हैं। हमने 34,200 रुपए की संपत्ति बरामद कर ली है। 

Scroll to load tweet…