भारत में पैदा हुआ इस्लाम! जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी का विवादित बयान वायरल

जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो इस्लाम को दुनिया का सबसे पुराना धर्म बता रहे हैं।

Share this Video

नई दिल्ली. जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो इस्लाम को दुनिया का सबसे पुराना धर्म बता रहे हैं। साथ ही उन्होंने भारत के मुसलमानों के अस्तित्व को लेकर भी कई तरह की बयानबाजी की है। उनके बयान ने सभी को चौंका दिया है। वीडियो में देखें उन्होंने क्या कहा है। लेकिन हम उनकी कुछ बातें आपको बता रहे हैं। मौलाना की मानें तो दुनिया का सबसे पुराना धर्म इस्लाम है। इस्लाम की पैदाइश भारत में हुई है। भारत पर पहला हक मुसलमानों का है। यह मुसलमानों का पहला वतन है। इसलिए यह समझना कि भारत में इस्लाम बाहर से आया है, यह सरासर गलत है। मौलाना मदनी का बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। देखें वीडियो..

Related Video