नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नारी शक्ति को शुभकामनाएं दीं। महिलाओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स उन सात महिलाओं को सौंप दिया जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम किया है। वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी उनके साथ थीं। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद भी मौजूद रही। आईए जानते हैं राष्ट्रपति ने किन महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया है।