राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर राष्ट्रपति की बातें सुन तालियों से गूंजा संसद भवन-Watch Video

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण के दौरान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सदियों की प्रतीक्षा के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए।

Share this Video

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र से पहले सरकार की तमाम उपलब्धियों को सदन के सामने रखा। राष्ट्रपति ने अपने भाषण के दौरान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- सदियों का इंतजार 22 जनवरी 2024 को खत्म हुआ। रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए। राष्ट्रपति की इस बात को सुनते पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान जमकर जय श्री राम के नारे भी लगे। मेज थपथपाकर अभिवादन किया गया। पीएम मोदी भी इस दौरान मेज थपथपाते हुए नजर आए।

Related Video