
बेंगलुरु: बिना टिकट के सरकारी बस में चढ़ी महिला, कंडक्टर ने ID कार्ड मांगा तो दी गालियां, देखें वीडियो
बेंगलुरु में सरकारी बस में सवार एक महिला ने कंडक्टर द्वारा आईडी कार्ड मांगे जाने पर हंगामा कर दिया। उसने कंडक्टर को गालियां दी। महिला ने दावा किया कि वह केंद्र सरकार की कर्मचारी है। उसे अपना सरकारी आईडी कार्ड दिखाने पर मुफ्त टिकट मिलना चाहिए।
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दिख रहा है कि एक महिला किसी बात पर गुस्सा है। असल में महिला बिना टिकट लिए बस में सवार हुई थी। बस कंडक्टर ने आईडी कार्ड मांगा तो महिला भड़क गई। उसने कंडक्टर को गालियां दीं। महिला ने दावा किया कि वह केंद्र सरकार की कर्मचारी है। उसे अपना सरकारी आईडी कार्ड दिखाने पर मुफ्त टिकट मिलना चाहिए।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने बस यात्रा करने वाली महिलाओं के कल्याण के लिए 'शक्ति' योजना शुरू की। इससे सरकारी बस में महिलाएं मुफ्त यात्रा करती हैं, लेकिन योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलता है जो अपना आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दिखाती हैं।