Kanwar Yatra: 95 वर्षीय दादी की इच्छा को पूरी करने 25 पोते बने 'श्रवण कुमार'

Share this Video

सोनू कुमार और उनके परिवार ने अपनी दादी की कांवड़ यात्रा की इच्छा पूरी करने के लिए हरिद्वार की यात्रा की, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे। चूंकि दादी एक एक्सीडेंट के कारण खुद यात्रा नहीं कर सकतीं, सोनू और उनके भाई श्रवण कुमार की तरह उन्हें कंधे पर लादकर हरिद्वार ले गए। इस यात्रा का मकसद दादी की इच्छा और पूरे परिवार की मनोकामना पूरी करना है। वे हरिद्वार से सिकंदराबाद के पास हसनपुर जागीर वापस लौट रहे हैं। सोनू का कहना है कि बड़े-बूढ़ों की इच्छा पूरी होने से उनकी भी इच्छा पूरी होगी।

Related Video