
Abhijeet Dipke Detained: अभिजीत दिपके को कहां ले गई पुलिस? भड़के समर्थकों ने क्या बताया
दिल्ली में अभिजीत दिपके को अनीश गवांडे के आवास के बाहर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अभिजीत को अचानक उठाया और उन्हें यह भी नहीं पता कि उन्हें कहां ले जाया गया है। प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा फहराने से रोकने पर सवाल उठाए और इसे संविधान के खिलाफ बताया। एक प्रदर्शनकारी ने महिला पुलिस अधिकारी पर कपड़े खींचने का आरोप भी लगाया। हालांकि, ये सभी प्रदर्शनकारियों के दावे हैं। सुनिए मौके पर मौजूद लोगों ने क्या कहा और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर कैसे सवाल उठाए।