Ambani Family Janmashtami Celebration Viral Video: एंटीलिया में अंबानी परिवार ने कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई। राधिका मर्चेंट, ईशा, आकाश और अनंत अंबानी समेत परिवार के सदस्य पूजा, डांस और दांडिया में शामिल हुए। देखें अंबानी परिवार के जन्माष्टमी 2026 सेलिब्रेशन का वायरल वीडियो।

Antilia Janmashtami Celebration: देश के चर्चित उद्योगपति अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में इस बार कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव भक्ति और पारिवारिक रंगों से सजा नजर आया। सामने आए वीडियो में मुकेश अंबानी-नीता अंबानी से लेकर ईशा, श्लोका, राधिका, अनंत और आकाश अंबानी तक पूरा परिवार पारंपरिक परिधानों में नजर आया। यहां अनिल अंबानी का परिवार और कोकिलाबेन अंबानी भी मौजूद रहीं। पूजा-पाठ के साथ संगीत, डांस और दांडिया ने समारोह को खास बना दिया। फूलों से सजे एंटीलिया में कृष्ण की प्रतिमा के सामने परिवार के सदस्य पूरे उत्साह के साथ त्योहार मनाते दिखे।

राधिका मर्चेंट से ईशा अंबानी तक, बच्चों के साथ खूब झूमे परिवार के सदस्य

जन्माष्टमी समारोह की वीडियो झलक में राधिका मर्चेंट, श्लोका मेहता और अंबानी परिवार के तीनों बच्चे, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी उत्सव में शामिल दिखाई दिए। राधिका परिवार के सदस्यों और बच्चों के साथ डांस करती नजर आईं। वहीं ईशा अंबानी ने भी इस पारिवारिक जश्न में हिस्सा लिया। आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और श्लोका मेहता भी बच्चों के साथ डांस करते दिखाई दिए। इससे समारोह का माहौल किसी बड़े धार्मिक आयोजन के बजाय एक खुशनुमा पारिवारिक मिलन जैसा नजर आया।

मुकेश और नीता अंबानी ने निभाई पूजा की रस्में

वीडियो में मुकेश अंबानी पारंपरिक कुर्ते और जैकेट में नजर आए। उन्होंने जन्माष्टमी की पूजा और धार्मिक रस्मों में हिस्सा लिया। नीता अंबानी नीली साड़ी और पारंपरिक आभूषणों में नजर आईं। सजाए गए परिसर में उनकी मौजूदगी समारोह की खास झलकियों में रही। परिवार के सदस्यों को हाथ जोड़कर कृष्ण की आराधना करते और फूलों की मालाओं के साथ पूजा में शामिल होते देखा गया। जन्माष्टमी की परंपरा के मुताबिक सजाई गई कृष्ण प्रतिमा को झूला भी झुलाया गया।

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh: फिल्म देखने थिएटर पहुंचे गुरुकुल के ब्रह्मचारी छात्र, वीडियो हुआ वायरल

फूलों से सजा एंटीलिया, दांडिया ने बढ़ाई रौनक

समारोह के लिए एंटीलिया को सफेद और गुलाबी फूलों से सजाया गया था। कृष्ण की प्रतिमा और पारंपरिक सजावट ने पूरे माहौल को त्योहार के अनुरूप बना दिया। पूजा के बाद परिवार के सदस्यों ने दांडिया में भी हिस्सा लिया और बच्चों के साथ जमकर उत्सव मनाया। नीचे देखें वायरल वीडियो-

View post on Instagram

ये भी पढ़ें- Lalbaugcha Raja 2026: सामने आई लालबागचा राजा पंडाल की पहली झलक, मंदिरनुमा गेट, विशाल त्रिशूल... देखें वीडियो

क्यों खास है कृष्ण जन्माष्टमी?

कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के तौर पर मनाई जाती है। इस दिन श्रद्धालु पूजा, भजन-कीर्तन और उपवास करते हैं। कई जगह आधी रात को कृष्ण जन्म की विशेष पूजा होती है। इसके अगले दिन कई शहरों में दही हांडी का आयोजन भी किया जाता है। महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में दही हांडी उत्सव खास आकर्षण का केंद्र रहता है।