प्रकृति का प्रचंड रूप! अमेरिका में बाढ़ का कहर, सड़कें और पुल सब तबाह

अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। न्यू मैक्सिको, कोलोराडो, यूटा और एरिजोना में कई इलाकों में घरों, सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा है।

Share this Video

अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। न्यू मैक्सिको, कोलोराडो, यूटा और एरिजोना में कई इलाकों में घरों, सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा है। हजारों लोग प्रभावित हुए हैं और राहत एवं बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं।

न्यू मैक्सिको के फार्मिंगटन में सैन जुआन नदी का जलस्तर महज 36 घंटे में करीब 3.5 फीट से बढ़कर 14 फीट तक पहुंच गया। अधिकारियों के मुताबिक, नदी में आई बाढ़ ने कई इलाकों को प्रभावित किया। सैन जुआन काउंटी में बचाव दलों ने करीब 200 से 300 लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद की।

न्यू मैक्सिको में बाढ़ से हुए नुकसान का अनुमान सैकड़ों मिलियन डॉलर तक पहुंचने की आशंका है। कई क्षेत्रों में नुकसान का आकलन अभी जारी है।

Related Video