
अब क्या करेंगे PM Modi और अमित शाह? BJP को लग गया एक और बड़ा झटका । Shehzad Poonawalla
भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें इन दिनों बढ़ती ही जा रही है। छात्रों के आंदोलन के बाद सरकार और पार्टी की छवि को लगा डेंट अभी भर भी नहीं पाया था कि दूसरी समस्या आन पड़ी है। दरअसल पार्टी के एक प्रमुख चेहरे ने पार्टी से किनारा करने का मन बना लिया है। यह चेहरा ऐसा है जिसे आप सभी ने कभी न कभी अपनी टीवी स्क्रीन पर जरूर ही देखा होगा। यह इस्तीफा अपने आप में एक बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने निजी कारणों का हवाला किया है।