
'देश में फिर 1975 जैसे हालात', CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर सौरभ भारद्वाज का BJP पर वार
दिल्ली में CJP नेताओं को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश में 1975 जैसे हालात होने का दावा किया। उन्होंने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में डी-नोटिफाई किए जाने पर भी सवाल उठाए। गृह मंत्री अमित शाह को लेकर उन्होंने बड़ी राजनीतिक भविष्यवाणी की। वहीं, विपक्षी एकता, राहुल गांधी के साथ तालमेल और गुजरात निकाय चुनाव के नतीजों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। सुनिए सौरभ भारद्वाज ने क्या-क्या कहा।