
'रसगुल्ला, जलेबी और कढ़ी पकौड़ा...' जीत के जश्न की शुरू तैयारी, BJP ऑफिस में सुबह से पक रहे पकवान!
बीजेपी कार्यालय में चुनाव नतीजों को लेकर खास तैयारियां देखने को मिल रही हैं। एएनआई से बातचीत में वहां मौजूद शेफ ने बताया कि सुबह 4 बजे से ही खाने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। करीब 400 से 500 लोगों के लिए नाश्ते और दोपहर के भोजन का इंतजाम किया गया है। नाश्ते में सैंडविच, आलू-पूड़ी, पोहा, जलेबी के साथ ताजे फल, लस्सी, रबड़ी और मिष्टी दोई जैसी चीजें शामिल हैं। वहीं लंच मेन्यू में दाल तड़का, कढ़ी-पकौड़ा, परवल-आलू, चावल और पापड़ रखा गया है। जश्न के माहौल को ध्यान में रखते हुए बंगाली रसगुल्ले और जलेबी जैसी मिठाइयों का भी खास इंतजाम किया गया है। पूरे फूड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी 22 लोगों की टीम संभाल रही है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
