
'इतना बड़ा बिल पास हो गया और...', BJP नेता Sambit Patra ने उड़ा दी विपक्ष की धज्जियां
बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उन्होंने संसद के मानसून सत्र को ले कर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा- "आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस इस बारे में है कि 2026 में संसद का मॉनसून सत्र किस तरह चल रहा है और कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दल किस तरह कार्यवाही में बाधा डाल रहे हैं। हर सत्र पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं और सांसद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से सवाल लेकर आते हैं। लेकिन, जब से सत्र शुरू हुआ है, संसद में प्रश्नकाल ठीक से नहीं चल पाया है।"