Kolkata में BJP-TMC कार्यकर्ताओं में Clash, अब कैसे हैं हालात?

Share this Video

कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर कल तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं को हटाना पड़ा, और मौके पर केंद्रीय बल भी तैनात रहे। इसी बीच भाजपा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि उनके एक सदस्य के साथ मारपीट की गई है। इसके विरोध में भाजपा ने भी CEO कार्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के कारण माहौल तनावपूर्ण बन गया। हालांकि अब स्थिति कुछ हद तक नियंत्रित है, लेकिन माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। CEO कार्यालय और आसपास की सड़कों पर भारी सुरक्षा बल तैनात हैं. पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर लगातार गश्त कर रहे हैं और दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं पर नजर रखी जा रही है.

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video