Gandhinagar Civic Polls: BJP की बंपर जीत, अमित शाह के गढ़ में कांग्रेस को भी तगड़ा फायदा!

Share this Video

गुजरात के गांधीनगर नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 में से 38 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया दी। जगदीश विश्वकर्मा ने इसे विकास, सुशासन और जनसेवा की राजनीति पर जनता का भरोसा बताया। उन्होंने ओखा और थरा समेत अन्य स्थानीय निकायों में पार्टी के प्रदर्शन का भी जिक्र किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के वोट शेयर और विपक्ष की भूमिका को लेकर भी सवाल उठे। बता दें, पिछली बार सिर्फ एक सीट पर सिमटने वाली कांग्रेस ने इस बार 5 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि एक सीट पर निर्दलीय महिला उम्मीदवार ने बाजी मारी। वहीं AAP ने 32 सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन सभी सीटों पर करारी हार मिली।

Related Video