3 जुलाई सुबह की बड़ी खबरें: पाकिस्तान के बाद इन देशों पर डोरे डाल रहा चीन, बढ़ी भारत की टेंशन

Share this Video

3 जुलाई सुबह की बड़ी खबरें: अरब सागर तक अपनी रणनीतिक पहुंच चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के जरिए मजबूत करने के बाद अब चीन की नजर बंगाल की खाड़ी पर है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए वह बांग्लादेश और म्यांमार के साथ नए आर्थिक कॉरिडोर विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इस पहल को भारत के लिए भी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यदि यह नेटवर्क तैयार हो जाता है तो चीन को बंगाल की खाड़ी तक बेहतर पहुंच मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी संभावित सैन्य स्थिति में इस मार्ग का उपयोग सैनिकों और सैन्य उपकरणों की तेज आवाजाही के लिए किया जा सकता है, जिससे भारत की पूर्वी सीमा की सुरक्षा चुनौतियां बढ़ सकती हैं।

Related Video