
CJP Protest: मंच पर पहुंचने से पहले पुलिस से भिड़े Chandrashekhar, Prakash Raj को लगाया गले
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज जंतर-मंतर से संसद भवन तक 'चलो संसद' मार्च का एलान किया है। यह प्रदर्शन देश के एजुकेशन सिस्टम में सुधार और NEET परीक्षा में हुई धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए किया जा रहा है। आज़ाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आज़ाद रावण भी अपना समर्थन देने जंतर मंतर पहुंचे, जहां उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गयी।